विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Cup Qualifiers: भारत ने हांगकांग को दी पटखनी, रेयान विलियम्‍स ने डेब्‍यू में कोहराम मचाकर लूटी वाहवाही

Updated: Wed, 01 Apr 2026 02:42 PM (IST)

भारतीय टीम ने एएफसी एशियाई कप 2027 क्‍वालीफायर्स में पहली जीत दर्ज की। भारत ने कोच्चि में खेले गए मैच में हांगकांग को 2-1 से मात दी।

जीत का जश्‍न मनाते हुई भारतीय टीम (Pic Credit- India Football X)

जीत का जश्‍न मनाते हुई भारतीय टीम (Pic Credit- India Football X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत ने मंगलवार को एएफसी एशियाई कप 2027 क्‍वालीफायर्स में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत ने जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में हांगकांग को 2-1 से मात दी।

भारत की जीत में डेब्‍यूटेंट रेयान विलियम्‍स चमके, जिन्‍होंने मैच के चौथे ही मिनट में गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद अकाश मिश्रा ने 50वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त दोगुनी की। एवर्टन कैमारगो ने 65वें मिनट में गोल दागकर अंतर कम किया।

भारत के अभियान का अंत

भारतीय टीम पहले ही एशियाई कप में क्‍वालीफाई करने की रेस से बाहर हो चुकी थी। भारत ने ग्रुप-सी में आखिरी स्‍थान पर रहते हुए अपने अभियान का अंत किया। भारत ने एक जीत और दो ड्रॉ के साथ पांच अंक हासिल किए।

हांगकांग के खिलाफ आक्रामक रवैया

खालिद जमील के मार्गदर्शन में खेलने उतरी भारतीय टीम अलग रंग में दिखी। आमतौर पर डिफेंसिव रणनीति के लिए मशहूर भारतीय टीम ने हांगकांग के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया।

दर्शकों का भारतीय टीम को भरपूर समर्थन मिला और इसका असर चौथे मिनट में देखने को मिला। मानवीर सिंह ने दाएं ओर से बॉक्‍स की तरफ निचला क्रॉस किक खेला। विलियम्‍स ने एकदम सही समय पर रफ्तार पकड़ी और आराम से गेंद को जाली में भेद दिया। भारत ने फिर 50वें मिनट में दूसरा गोल दागा। राहुल भेके ने लंबा थ्रो फेंका, जिस पर अकाश मिश्रा ने गोल किया।

यह भी पढ़ें- AIFF चीफ कल्याण चौबे पर महिला ने लगाए शोषण के आरोप, पत्र लिख इन दो लोगों का भी लिया नाम

यह भी पढ़ें- भारत के फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच का किया गया अपमान, स्टेडियम से दिखाया गया बाहर का रास्ता