एटलेटिको मैड्रिड ने 5-0 से जीता कोपा डेल रे का क्वार्टर फाइनल, लुकमैन ने पदार्पण मुकाबले में किया गोल
एटलेटिको मैड्रिड ने कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में रीयल बेटिस को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एडेमोला लुकमैन ने पदार्पण मैच में गोल किया, जबकि ...और पढ़ें

एटलेटिको मैड्रिड की जीत
HighLights
एटलेटिको मैड्रिड ने कोपा डेल रे सेमीफाइनल में जगह बनाई
एडेमोला लुकमैन ने पदार्पण मैच में गोल कर प्रभावित किया
जनवरी ट्रांसफर विंडो में रिकॉर्ड फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर हुए
एपी, मैड्रिड। स्पेनिश फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार रात एटलेटिको मैड्रिड ने रीयल बेटिस को 5-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। एटलेटिको की इस जीत में एडेमोला लुकमैन ने भी अपने पदार्पण मैच में गोल किया। उनके अलावा डेविड हैंको, जूलियानो सिमियोन, एंटोनी ग्रीजमैन और थियागो अल्माडा ने भी एटलेटिको के लिए गोल किए, जिससे टीम लगातार तीसरे सीजन में शीर्ष चार में पहुंच गई।
एटलेटिको 2012-13 में आखिरी बार यह प्रतियोगिता जीतने के बाद अपना पहला कोपा फाइनल खेलने की कोशिश करेगा। सेमीफाइनल के लिए ड्रॉ में बार्सिलोना, एथलेटिक बिलबाओ और रियल सोसिएदाद भी शामिल हैं। हैंको ने 12वें मिनट में मेहमान टीम के लिए पहला गोल किया और जूलियानो सिमियोन ने 30वें मिनट में बढ़त को बढ़ाया, जिसके बाद लुकमैन ने 37वें मिनट में एक तेज ब्रेकअवे पर एटलेटिको के लिए अपना पहला गोल किया। ग्रीजमैन ने 62वें मिनट में चौथा गोल किया, जसे लुकमैन ने असिस्ट किया और अल्माडा ने 83वें मिनट में टीम के लिए अंतिम गोल किया।
एनसीसो के डबल से अंतिम-8 आठ में स्ट्रासबर्गपेरिस
पैराग्वे के मिडफील्डर जूलियो एनसीसो के दो गोल की बदौलत स्ट्रासबर्ग ने घर पर मोनाको को 3-1 से हराकर फ्रेंच कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विंगर मार्शल गोडो ने सातवें मिनट में स्ट्रासबर्ग को बढ़त दिलाई और एनसीसो ने दूसरे हाफ में जल्दी-जल्दी दो गोल किए, जिसके बाद 58वें मिनट में स्ट्राइकर मिका बियरेथ ने मोनाको के लिए एक गोल किया।
जनवरी विंडो में 17,687 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर
फीफा की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष फुटबलरों के जनवरी ट्रेडिंग विंडो में रिकॉर्ड 5,973 अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर दर्ज किए गए। यह अलग-अलग देशों के क्लबों के बीच क्रॉस-बॉर्डर करार में पिछले साल की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, कुल खर्च पिछले साल के रिकार्ड से लगभग 18 प्रतिशत कम होकर करीब 17,687 करोड़ रुपये (1.95 बिलियन डालर) रहा। यह जनवरी 2023 के पिछले रिकार्ड से अभी भी लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है।
वहीं, महिला फुटबॉलरों के अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर पर क्लबों ने लगभग 90.70 करोड़ रुपये (10 मिलियन डालर) से ज्यादा खर्च किए, जो एक साल पहले के पिछले रिकार्ड से 85 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, महिला फुटबॉलरों की संख्या छह प्रतिशत कम होकर 420 रह गई। इंग्लिश क्लब एक बार फिर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले रहे, जिन्होंने ट्रांसफर फीस पर करीब 3,292 करोड़ रुपये (363 मिलियन डालर) खर्च किए।

