FIFA World Cup 2026: मेक्सिको के सामने होगी इक्वाडोर की दीवार तोड़ने की चुनौती, मेजबान कैसे पाएंगे इससे पार?
मेक्सिको सिटी में फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-32 मुकाबले में मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से होगा। मेक्सिको अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर अंतिम ...और पढ़ें

मेक्सिको टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। मेक्सिको सिटी में सह-मेजबान मेक्सिको की टीम अंतिम-32 के मुकाबले में इक्वाडोर से भिड़ेगी। मेक्सिको की टीम के लिए ये ऐतिहासिक पल है, फुटबॉल के सबसे बेहतरीन स्टेडियमों में शुमार इस्तादियो एज्तेका में अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज कर वह अंतिम-16 का टिकट कटा सकते हैं।
ये टीम फीफा विश्व कप 2026 ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं हारी है और ये कम से कम इस राउंड तक तो जीत का सिलसिला जारी ही रखना चाहेंगे। दूसरी ओर इक्वाडोर की टीम जर्मनी को हराकर पहले से सातवें आसमान पर है। अपने दम पर अंतिम-32 तक आई इस टीम के सामने मौका है कि वह एज्तेका में बैठे 85000 से ज्यादा मेक्सिकन समर्थकों को चुप करा अंतिम-16 में जाकर फीफा विश्व कप में अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन की बराबरी करें।
ग्रुप स्टेज में मेक्सिको का प्रदर्शन
ग्रुप चरण में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेक गणराज्य को आसानी से मात दी थी। इस चरण में कोई भी टीम मेक्सिको के विरुद्ध गोल नहीं कर पाई जबकि इन्होंने कुल छह गोल मारे। दूसरी तरफ इक्वाडोर की टीम आइवरी कोस्ट से 1-0 की हार और कुराकाओ के विरुद्ध 0-0 से ड्रा के बाद जर्मनी को 2-1 से हराकर आगे आई है।
मेक्सिको की रणनीति
मेक्सिको की टीम इस विश्व कप में कमाल की फॉर्म में है। ग्रुप चरण में कोई भी टीम इनके डिफेंस को भेद नहीं पाई। अनुशासित रहते हुए ये टीम तेजी से हमला करने और एकजुट होकर डिफेंड करने में यकीन रखती है। इनकी ये रणनीति अभी तक पूरी तरह से कामयाब रही है और फिर इन्हें मैदान भर-भर के घरेलू दर्शकों का समर्थन भी मिल जाता है। एज्तेका स्टेडियम मेक्सिको के लिए सबसे भाग्यशाली स्टेडियम रहा है।
खबरें और भी
1970 और 1986 के विश्व कप फाइनल होस्ट कर चुके इसी स्टेडियम में मेक्सिको ने 1986 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस विश्व कप के क्वार्टर-फाइनल तक गई मेक्सिको को यहां पश्चिमी जर्मनी ने पेनाल्टी शूटआउट में मात दी थी।
मेक्सिको की फार्मेशन
मेक्सिको की टीम 4-3-3 की फॉर्मेशन पर भरोसा करती है। इस फार्मेशन ने फीफा विश्व कप 2026 में इन्हें काफी फायदा भी पहुंचाया है। इसी फार्मेशन में खेलते हुए क्विनेस ने कई गोल किए हैं जबकि पहले मैच में जिमिनेज ने भी एक कमाल का गोल किया था।
मेक्सिको की संभावित शुरुआती 11
राउल रंगेल (गोलकीपर) जॉर्ज सांचेज, सेजार मोंतेस, जोहान वास्क्वेज, जेस गयार्डो, एरिक लीरा, लुइस रोमो, ब्रायन गुतिरेज, रोबेर्तो अल्वार्डो, राउल जिमिनेज और जूलियन क्विनेस
इक्वाडोर की रणनीति
अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर यहां तक आई इक्वाडोर ने आखिरी ग्रुप चरण मुकाबले में दिखाया कि वह जरूरत के वक्त अटैक भी कर सकते हैं। डिफेंस के मामले में इक्वाडोर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। इनकी रणनीति ही विपक्षी को डिफेंस के जरिए झुंझला देने और फिर काउंटर पर गोल करने की होती है।
इक्वाडोर की फार्मेशन
इक्वाडोर की टीम मुख्यत: 4-4-2 की फार्मेशन में खेलती है जो जरूरत पड़ने पर तेजी से 4-2-3-1 में भी बदल जाती है।
इक्वाडोर की संभावित शुरुआती 11
हरनान गालंदेज (गोल कीपर), एंजेलो प्रेसियादो, फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकैपी. पर्विस इस्तुपियन, मोइसेस काइसेदो, एलन फ्रैंको, केंड्री पाज, गोंजालो प्लासा, इनर वलेंसिया और निल्सन एंगुलो।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: हालैंड के वाइकिंग्स को मिलेगी कड़ी चुनौती, नॉर्वे के लिए आइवरी कोस्ट से निपटना आसान नहीं
यह भी पढ़ें- दुर्भाग्य की पराकाष्ठा से गुजरी ईरानी टीम अमेरिका से बाहर