विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों ने उठाया हैरान करने वाला कदम, देश का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

Updated: Tue, 03 Mar 2026 03:00 PM (IST)

ईरान महिला फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एएफसी एशियन कप 2026 के उद्घाटन मैच में राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों ने इस्लामी राष्ट्रगान का विरोध किया।

ईरान महिला फुटबॉल टीम

ईरान महिला फुटबॉल टीम

HighLights

  1. ईरान महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान गाने से मना किया

  2. एएफसी एशियन कप 2026 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ विरोध

  3. महिलाओं के अधिकारों के दमन के खिलाफ साहसिक कदम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईरान महिला फुटबॉल टीम ने कुछ ऐसा किया है, जिससे वे चर्चा में आ गई हैं। टीम ने ईरान का राष्ट्रगान गाने से ही इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने इस्लामी राष्ट्रगान को गाने से इनकार किया। ये घटना ऑस्ट्रेलिया में एएफसी एशियन कप 2026 के दौरान देखने को मिली, जह उद्घाटन मैच में प्लेयर्स ने अपने देश के नेशनल एंथम को गाने से मना कर दिया। उन्होंने साउथ कोरिया के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ऐसा करने से मना किया।

ईरान महिला फुटबॉल टीम को साउथ कोरिया के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद ईरानी खिलाड़ियों की अहमियत कम नहीं हुई और उनके इस साहस की खूब चर्चा हो रही है। ईरान में महिलाओं के अधिकार दबाए जा रहे हैं, जिसके लिए वहां पर विरोध भी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में खिलाड़ियों ने भी विरोध दिखाया और राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया।

साउथ कोरिया के खिलाफ था मुकाबला

एएफसी एशियन कप 2026 में ईरान महिला टीम का पहला मैच साउथ कोरिया के खिलाफ था। इस मैच में कोरिया ने किम हे-री के दो गोल और चोई यू-री के एक गोल की मदद से मुकाबले में 3-0 से जीत हासिल की। ईरान की तरफ से प्लेयर्स एक भी गोल नहीं कर सकी। हालांकि, उनके साहस की काफी चर्चा हो रही क्योंकि उन्होंने इस्लामी राष्ट्रगान को गाने से मना कर दिया। उन्होंने ये फैसला वहां के सरकार के नियमों के खिलाफ विरोध जताने के लिए लिया।

ईरान पर अमेरिका-इजरायल का हमला

ईरान में मौजूदा शासन के खिलाफ लगातार विरोध देखने को मिले हैं। इस साल जनवरी में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे। महिलाओं की आजादी को लेकर भी वहां पर प्रदर्शन होते रहे हैं। इस बीच अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर साझा सैन्य अभियान चलाया। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा अन्य टॉप लीडरशिप भी इसमें मारी गई। इसकी वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि, महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रगान का विरोध करना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि वहां के मौजूदा नियमों की वजह से महिलाएं परेशान हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Lionel Messi ने बिखेरा जलवा, दो गोल दागकर इंटर मियामी को सिटी पर दिलाई शानदार जीत

यह भी पढ़ें- फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, ये फैसला पड़ सकता है भारी