Lionel Messi ने बिखेरा जलवा, दो गोल दागकर इंटर मियामी को सिटी पर दिलाई शानदार जीत
लियोनेल मेसी के दम पर इंटर मियामी ने एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में आरलैंडो सिटी को 4-2 से मात दी। मेसी ने दोनों गोल दूसरे हाफ में दागे।

लियोनेल मेसी ने दूसरे हाफ में दो गोल किए

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, आरलैंडो। लियोनेल मेसी ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, जबकि डिफेंडर टेलास्को सेगोविया ने एक गोल करने के अलावा दो गोल करने में मदद की, जिससे मौजूदा चैंपियन इंटर मियामी ने एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में आरलैंडो सिटी को 4-2 से हराकर इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में पहली बार जीत हासिल की।
पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद मियामी की तरफ से पहला गोल दूसरे हाफ के चौथे मिनट में माटेओ सिल्वेट्टी ने किया। मेसी ने सेगोविया से पास लेकर 57वें मिनट में अपना पहला गोल किया और इंटर मियामी को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।
सेगोविया ने 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। मेसी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत सुनिश्चित कर दी। अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी इस तरह से एमएलएस में 52 गोल कर चुका है।
मार्को पासलिच ने इवान एंगुलो से पास पर 18वें मिनट में गोल करके आरलैंडो सिटी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद मार्टिन ओजेडा ने गोल किया जिससे आरलैंडो सिटी को 2-0 की बढ़त मिल गई जो हाफ टाइम तक बरकरार रही।
ईरान का विश्व कप फुटबॉल में खेलना संदिग्ध
ईरान के फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के उनके देश पर किए गए हमले के बाद वह पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि उनकी टीम इस साल अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल पाएगी या नहीं।
मेहदी ताज ने खेल पोर्टल वर्जेश3 से कहा कि निश्चित रूप से इस हमले के बाद हम विश्व कप में भाग लेने को लेकर उम्मीद की दृष्टि से नहीं देख सकते। अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इस देश का भविष्य अनिश्चितता में डूब गया है और क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। विश्व कप में ईरान को ग्रुप जी में रखा गया है और उसे इंग्लेवुड, कैलिफोर्निया में 15 जून को न्यूजीलैंड और 21 जून को बेल्जियम के विरुद्ध मैच खेलने हैं।
इसके बाद वह 26 जून को सिएटल में मिस्त्र के विरुद्ध पहले दौर का अपना अंतिम मैच खेलेगा। विश्व कप फुटबॉल 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- लियोनल मेसी को धक्का मारकर फैन ने मैदान पर गिराया, महान फुटबॉलर का रिएक्शन हुआ वायरल
यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर लियोनल मेसी को किस चीज का है पछतावा? खुद किया बड़ा खुलासा

