Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लियोनेल मेसी पिता के निधन के बाद पूरी तरह से टूटे, फुटबॉल से अनिश्चित काल के लिए लिया ब्रेक

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:20 PM (IST)

    लियोनेल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद फुटबॉल से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। उनके 68 वर्षीय पिता का रोसारियो में लंबी बीमारी के बाद न ...और पढ़ें

    लियोनेल मेसी

    लियोनेल मेसी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एएनआई, मियामी। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोन मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद अपने फुटबॉल करियर को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है। 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी का रोसारियो के एक क्लिनिक में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, जिससे मेसी को बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है।

    मेसी के करियर में उनके पिता की अहम भूमिका रही थी, इसलिए उनका निधन इस दिग्गज फॉरवर्ड खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। गोल डॉट काम के हवाले से फ्रांसीसी वेबसाइट फुट मर्काटो की रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना की मीडिया में कहा गया है कि आठ बार के बैलन डी ओर विजेता मेसी ने इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों से दूरी बना ली है।

    लियोनेल मेसी ने वापसी की तारीख नहीं की है तय

    मेसी ने इंटर मियामी में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, जिससे पता चलता है कि परिवार पर ध्यान देने के कारण फुटबॉल उनके लिए फिलहाल गौण हो गया है। जॉर्ज मेसी न केवल लियोन मेसी के पिता थे, बल्कि उन्होंने उनके फुटबॉल करियर को संवारने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

    पिता की मेसी के करियर में रही अहम भूमिका

    मेसी का फुटबॉल करियर शुरू होने के बाद जॉर्ज ने एक स्टील फैक्ट्री में सालों तक सुपरवाइजर के तौर पर काम करने के बाद अपने बेटे के एजेंट और रणनीतिक सलाहकार की भूमिका संभाली थी। जॉर्ज बेटे मेसी के शुरुआती करियर के दौरान न्यूवेल्स ओल्ड ब्वॉयज क्लब से भी गहराई से जुड़े हुए थे। जब मेसी 13 साल के थे तो उन्होंने बार्सिलोना की यूथ अकादमी में शामिल होने के लिए उनके स्पेन जाने में मदद की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो के समर्थन में आए डोनल्ड ट्रंप, बोले - 'ऐसा सोचना भी बड़ी गलती'

    यह भी पढ़ें- जियानी इन्फेंटिनो पर लगे संगीन आरोप, फीफा ने बयान जारी कर किया पलटवार