Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एनालॉग पनीर और बटर पर रोक के लिए बनेगी टास्क फोर्स, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर एक्शन में गुजरात सरकार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:57 PM (IST)

    गुजरात सरकार ने एनालॉग पनीर, चीज और बटर पर रोक लगाने के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मिलावट के खिलाफ शुरू किया एक्शन

    गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मिलावट के खिलाफ शुरू किया एक्शन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा है कि राज्य में एनालॉग पनीर चीज एवं बटर पर रोक के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक दिन पहले ही कैबिनेट बैठक में राज्य में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

    महाराष्ट्र सरकार के बाद गुजरात सरकार ने भी एनालॉग पनीर (तेल से बना पनीर) चीज एवं मटर के उत्पादन परिवहन एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री संघ की ने बताया कि बुधवार को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक परिपत्र जारी कर घटिया एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ के उत्पादन परिवहन एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय किया गया है।

    एनालॉग पनीर, चीज, बटर पर रोक के लिए टास्क फोर्स

    संघवी ने बताया कि राज्य में एनालॉग पनीर, चीज एवं बटर तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। टास्क फोर्स में सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी होंगे जो मिलावटी एवं अखाद्य पदार्थों के उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

    सरकार के परिपत्र जारी करते ही अहमदाबाद सूरत वडोदरा एवं गांधीनगर महानगरपालिका में देरी उत्पाद बनाने वाले कारखानों, डेयरी पर छापामारी कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भारी मात्रा में एनालॉग पनीर एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ जप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी विभागों को सतर्क करते हुए कहा है कि इस प्रतिबंध के अमल के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।

    खबरें और भी

    गुजरात में जन स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी

    सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कहां है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी एवं एनालॉग पनीर चीज बटर आदि की बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा इसके अलावा टास्क फोर्स लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

    स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पेंस एरिया में कहा है कि फूड्स एवं ड्रग नियंत्रण विभाग एनालॉग पनीर एवं अन्य मिलावटी पदार्थ के खिलाफ 4 महीने से राज्य वापी अभियान चला रहा है। मिलावटी दूध पनीर खाद्य पदार्थ को जप्त कर उनका लैब टेस्ट कराया जाता है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले छोटे दुकानदारों को भी फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट के नियमों का पालन करना होगा।

    यह भी पढ़ें- हल्दी, वनस्पति घी और पाम ऑयल से बनाया जा रहा था देसी घी, सूरत में खाद्य विभाग ने की छापामारी