हल्दी, वनस्पति घी और पाम ऑयल से बनाया जा रहा था देसी घी, सूरत में खाद्य विभाग ने की छापामारी
सूरत पुलिस ने त्योहारों से पहले मिलावटी घी बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

सूरत पुलिस ने त्योहारों से पहले मिलावटी घी रैकेट का पर्दाफाश किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, सूरत। त्योहारों के सीजन से पहले पुलिस ने मिलावटी घी बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। सूरत पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वेड रोड स्थित एक डेयरी में बड़ी मात्रा में नकली घी तैयार किया जा रहा था, और इसे शुद्ध देशी घी के नाम पर बेचा जा रहा था। लैब टेस्ट में इस मिलावटी घी को इंसानों के खाने लायक नहीं पाया गया। इसके बाद डेयरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को वेड रोड की केशव पार्क सोसायटी स्थित जय योगेश्वर डेयरी में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी बनाए जाने की खबर मिलो थी। जिस पर फौरन कार्रवाई करते हुए जोन-3 एलसीबी, चौक बाजार पुलिस और सूरत महानगरपालिका के फूड सेफ्टी अधिकारियों ने संयुक्त छापामारी की।
छापामारी के दौरान डेयरी के पिछले हिस्से में स्टील के ड्रम, मिक्स करने वाली मशीन, सीलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, हल्दी पाउडर और बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया। मौके से तैयार किया गया मिलावटी घी भी जब्त कर लिया गया।
कैसे तैयार किया जाता था नकली घी?
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वनस्पति घी में पामोलिन और सोयाबीन का तेल मिलाकर घोल तैयार करते थे। उसके बाद घी को असली रंग देने के लिए घोल में हल्दी मिलाई जाति थी। तैयात मिश्रण को 15-15 किलो के डब्बे में भरक मशीन से सील किया जाता था। और बाजार में इसे शुद्ध देशी घी की लेबलिंग के साथ बेचा जाता था।
खबरें और भी
जांच में यह भी सामने आया कि पुलिस और फ़ूड सेफ्टी विभाग से बचने के लिए मिलावटी घी बनाने का काम रात में 10 बजे से 1 बजे के बीच चलता था। जांच में पाया गया कि पिछले एक साल से यह कारोबार चलाया जा रहा था।
43 हजार से अधिक का माल जब्त
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान 34.05 किलोग्राम नकली घी, कच्चा माल, मशीनरी और मोबाइल फोन सहित कुल 43,535 रुपये का सामान जब्त किया है। मामले में वेड रोड पर डेयरी चला रहे 42 वर्षीय आरोपी राजेश कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया है, जो मूल रूप से पाटन जिले का निवासी है।
डीसीपी राघव जैन के अनुसार, आरोपी वनस्पति घी, पामोलिन तेल और हल्दी मिलाकर नकली घी तैयार कर रहा था। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि यह घी किन-किन दुकानों तक सप्लाई किया गया था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।