Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Morbi Bridge Collapse: गुजरात के गृह मंत्री बोले- आपराधिक मामला किया गया दर्ज, हादसे में अब तक 141 की मौत

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 07:40 AM (IST)

    Morbi Bridge Collapse गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि नेवी NDRF वायुसेना और सेना तेजी से पहु ...और पढ़ें

    Morbi Bridge Collapse: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी (फोटो- एएनआइ)
    Morbi Bridge Collapse: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी (फोटो- एएनआइ)

    गांधीनगर, आनलाइन डेस्क। Morbi Bridge Collapse: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी (Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi) ने सोमवार को कहा कि मोरबी पुल टूटने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। रेंज आईजीपी के नेतृत्व में आज जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 141 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है।

    'पूरी रात 200 लोगों ने किया काम'

    गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि नेवी, NDRF, वायुसेना और सेना तेजी से पहुंच गई थी। पूरी रात (खोज और बचाव कार्यों के लिए) 200 से अधिक लोगों ने काम किया है।

    'मुख्यमंत्री ने किया हाई पावर कमेटी का गठन'

    हर्ष संघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से रवाना होते हुए कल ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था। विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच चल रही है।

    ये भी पढ़ें: Gujarat Suspension Bridge Collapse: आजादी से भी पहले बना था गुजरात में ढहा पुल, पांच दिन पहले ही हुई थी मरम्मत

    मच्छू नदी पर बना 233 मीटर लंबा पुल टूटा

    गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई। पुल 233 मीटर लंबा था। हादसे के वक्त 300 से अधिक लोग पुल पर मौजूद थे। 

    खबरें और भी

    मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे

    हालांकि, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश मेरजा ने 60 लोगों के मरने की ही पुष्टि की है। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। हादसे में करीब 50 लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। करीब 170 लोगों को बचा लिया गया है।

    आजादी के पहले पुल का हुआ निर्माण

    बताया जाता है कि मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बना पुल करीब 142 साल पुराना है। इसकी शुरुआत आजादी के पहले हुई थी। इसके निर्माण के लिए ब्रिटेन से सामान मंगवाया गया था। इस पुल का निर्माण 1880 में पूरा हुआ। इसे मरम्मत के बाद पांच दिन पहले ही लोगों के लिए खोला गया था।

    ये भी पढ़ें: Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 132 लोगों की मौत, जानें- अब तक का पूरा घटनाक्रम