अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या, स्टोर में लूट का विरोध करने पर नकाबपोश ने मारी गोली
अमेरिका में एक स्टोर में काम करने वाली मेहसाणा की मेघना पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से हुए इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद ह ...और पढ़ें

अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या।
HighLights
अमेरिका में मेहसाणा की मेघना पटेल की हत्या।
स्टोर में लूट के प्रयास के दौरान गोली मारी।
हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले गुजराती समुदाय के लिए सुरक्षा एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले की एक युवती को एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।
इस हमले की खबर ने न केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों के बीच भी डर और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
लूट के इरादे से हमला, घटना CCTV में कैद
मेहसाणा जिले की विजापुर तालुका के जंत्राल गांव की मूल निवासी मेघना पटेल पिछले 10 वर्षों से अमेरिका में बस गई थीं। वह वहां एक स्टोर में काम करती थीं। जब मेघना पटेल स्टोर में मौजूद थीं तभी एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर स्टोर में घुस आया।
हमलावर ने पहले की बात फिर चलाईं गोलियां
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर ने ट्रैकसूट, जैकेट, हाथों में दस्ताने, मुंह पर मास्क और सिर पर टोपी पहन रखी थी, जिसके कारण उसकी केवल आंखें ही दिखाई दे रही थीं। हमलावर ने मेघना पटेल से कुछ सेकंड बात की और अचानक अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
गोलीबारी करने के बाद, उसने मेज से कुछ सामान चुराया और वहां से फरार हो गया। इस गंभीर हमले में मेघना पटेल की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए गुजरात आज भी सुरक्षित, राष्ट्रीय औसत की तुलना में अपराध कम