वडोदरा के ट्रैफिक जाम से परेशान हुई दुल्हन, शादी के जोड़े में कार छोड़कर स्कूटर पर हुई सवार
वडोदरा में एक दुल्हन ट्रैफिक जाम में फंस गई। दुल्हन को अपनी शादी में समय पर पहुंचने के लिए कार छोड़कर स्कूटर पर जाना पड़ा। ...और पढ़ें

वडोदरा के ट्रैफिक में फंसी दुल्हन (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वडोदरा में ट्रैफिक जाम ने एक दुल्हन को कार छोड़कर स्कूटर पर सवार होने के लिए मजबूर कर दिया। दुल्हन को अपनी शादी में समय पर पहुंचना था, लेकिन शादी के मंडप तक पहुंचने के लिए लंबे ट्रैफिक जाम से होकर गुजरना पड़ा।
दुल्हन शादी का जोड़ा पहनकर कार में सवार होकर वेडिंग वेन्यू तक जा रही थी, लेकिन ट्रैफिक के चलते दुल्हन को गाड़ी से निकलकर स्कूटर पर बैठकर जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।
शादी के जोड़े में स्कूटर पर सवार हुई दुल्हन
गुजरात में वडोदरा के अजवा रोड पर खुदाई के काम और गड्ढों की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। स्तुति सेठ नाम की दुल्हन अपनी शादी की रस्म के लिए पार्टी प्लॉट जा रही थी, तभी उसकी कार गाड़ियों की लंबी लाइन में फंस गई।
दुल्हन जहां वेन्यू तक 15 से 20 मिनट में पहुंच सकती थी, वहां पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इसके लिए दुल्हन गाड़ी से उतरी और स्कूटर पर बैठकर शादी करने पहुंची।
इस घटना पर दुल्हन स्तुति सेठ ने बताया, 'एक तरफ खुदाई के काम की वजह से सड़क को वन-वे कर दिया गया था। तीन बसें फंस गई थीं और कोई भी गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। हमारी कार करीब 45 मिनट तक वहीं खड़ी रही।'
खबरें और भी
स्तुति ने आगे बताया, 'सेरेमनी का शुभ समय पास आ रहा था और शादी की पार्टी पहले से ही वेन्यू पर थी, इसलिए उन्होंने कार वहीं छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने स्कूटर पर गुजर रहे लोगों से मदद मांगी।'
स्तुति एक एक्टिवा स्कूटर पर पीछे बैठीं, जबकि उनकी मां और भाई ने दो दूसरे स्कूटर पर लिफ्ट ली। वह सेरेमनी से कुछ देर पहले पार्टी प्लॉट पर पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद शादी की रस्में समय पर पूरी हो गईं।