Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने साड़ी पहनी थी, इसमें अश्लीलता कहां है?', धक-धक डांस की वायरल गर्ल ने लोगों से पूछा सवाल

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:29 AM (IST)

    वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी में 'धक-धक' गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने रोते हुए अपना पक्ष रखा है। उसने पूछा कि साड़ी पह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वायरल डांस वीडियो पर छात्रा ने रोते हुए दिया जवाब।

    2. साड़ी पहनकर डांस में अश्लीलता पर उठाए सवाल।

    3. एबीवीपी के कार्यक्रम से जुड़ा विवाद, छात्रा को प्रताड़ना।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस वीडियो में यूनिर्सिटी की एक छात्रा माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने धक-धक पर डांस करती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

    इसके बाद अब छात्रा ने अपना खुद का एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह रोते हुए नजर आ रही है और पूछ रही है कि उसने तो साड़ी पहनी थी, तो इसमें अश्लीलता कहां से हो गई। छात्रा ने कहा कि हो सकता है उसका चुना हुआ गाना सही नहीं हो, लेकिन उसे लोगों से ऐसे रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी।

    एबीवीपी का था कार्यक्रम

    दरअसल महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले 'संस्कार संगम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वीडियो में छात्रा डांस करते हुए दिख रही है और उसके पीछे बैनर पर संस्कार संग और एबीवीपी लिखा हुआ है। इस कारण कांग्रेस और एनएसयूआई भी वीडियो पर एक्टिव हो गए।

    कहा गया कि 'संस्कारी नगरी' में यह किस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। सोशल मीडिया पर छात्रा को काफी ट्रोल भी किया गया। छात्रा ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसके डांस पर इतना विवाद हो जाएगा। उसने कहा कि वह न तो एबीवीपी से है और ही न एनएसयूआई से जुड़ी है।

    खबरें और भी

    छात्रा ने सोशल मीडिया पर की जा रही ट्रोलिंग पर कहा कि इससे उसे काफी दुख और मानसिक प्रताड़ना मिली है। विश्वविद्यालत में एनुअल एग्जाम होने वाले हैं। ऐसे में कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि यूनिवर्सिटी प्रशासन पढ़ाई के बजाय ऐसे आयोजन करवा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बेतिया में डांस ग्रुप का डरावना सच, आठ नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा के जाल से बचाया, चार गिरफ्तार