विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Goldie Brar: आतंकी घोषित हुए गोल्डी बराड़ की अंबाला पुलिस को भी तलाश, दो बड़े मामले में केस है दर्ज

By Deepak Behal Edited By: Deepak Saxena
Published: Mon, 01 Jan 2024 10:25 PM (GMT+05:30)

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) को आज भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया है। वहीं गोल्डी बराड़ हरियाणा की ...और पढ़ें

आतंकी घोषित हुए गोल्डी बराड़ की अंबाला पुलिस को भी तलाश (फाइल फोटो)।
आतंकी घोषित हुए गोल्डी बराड़ की अंबाला पुलिस को भी तलाश (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, अंबाला। आतंकी घोषित किये गये गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) पर अंबाला पुलिस का भी वांटेड हैं। गृह मंत्रालय ने गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। हथियारों की तस्करी, विदेश से कॉल कर रंगदारी मांगने के अलावा अब गोल्डी बराड़ का नाम आतंकी गतिविधियों में भी उछलने लगा था। इसलिए एनआईए ने उसका रेडकार्नर नोटिस भी जारी कराया था।

अंबाला में भी बराड़ पर दो मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें एक में दोहरे हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने और प्रापर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगना शामिल हैं। गोल्डी बराड़ उर्फ सतविंदर सिंह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी माना जाता है।

अंबाला में एक करोड़ की मांगी थी रंगदारी

अंबाला के एक प्रापर्टी कारोबारी के बेटे को धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। कनाडा के नंबर से कॉल की और कहा कि एक करोड़ रुपये न दिए तो जान से मार देंगे। हालांकि, अंबाला पुलिस ने इस गुत्थी को चंद घंटे में ही सुलझा दिया। अंबाला निवासी आरोपित छोल्ला को गिरफ्तार कर लिया था। कनाडा के नंबर से फोन आया था, जिसने खुद को किसी गैंग का सदस्य बताते हुए एक करोड़ रुपये देने की बात कही।

ये भी पढ़ें: Jhajjar News: विभिन्न मांगों को लेकर 15 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे डिपो होल्डर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

साथ ही यह धमकी भी दी कि ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मार देंगे। फोन कर कहा कि रुपये कहां, कैसे और किसे देने हैं यह 10 दिन बाद में बताया जाएगा। दूसरी बार काल आने के बाद मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में गोल्डी बराड़ का नाम उछला था।

दोहरे हत्याकांड में किए थे हथियार सप्लाई

अंबाला कैंट में फरवरी माह में हुए दोहरे हत्याकांड में गोल्डी बराड़ा का नाम उछला था। बताया जाता है कि इसमें बराड़ ने आरोपितों का हथियार सप्लाई किए थे। यह हत्याकांड अंबाला-जगाधरी हाईवे पर डीएवी रिवरसाइड स्कूल के पास हुआ था। इसमें मोहित राणा व विशाल की मौत हो गई थी। दोनों कार में सवार होकर जा रहे थे कि इसी दौरान आरोपितों ने कार को घेरा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। मोहित राणा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि विशाल की मौत कुछ दिनों के बाद पीजीआई में उपचार के दौरान हुई थी। इसमें भी सामने आया था कि आरोपितों को गोल्डी बराड़ ने हथियार सप्लाई में नाम उछला था।

ये भी पढ़ें: Haryana: हांसी में बनेगा पहला गीता चौक, ग्लोब में भारत को दिखाया जाएगा सोने की चिड़िया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।