अंबाला दुष्कर्म प्रयास केस: स्टेशन से चुराई थी बाइक, स्कूल जाते छात्रा को झाड़ियों में खींच लिया था; पुलिस के हाथ खाली
अंबाला में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपित तीसरे दिन भी फरार है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ने वारदात से पहले छावनी रेलवे स्टेशन स ...और पढ़ें
-1785434500050_m.webp)
अंबाला दुष्कर्म प्रयास केस: स्टेशन से चुराई थी बाइक। फाइल फोटो
HighLights
छात्रा से दुष्कर्म प्रयास मामले में आरोपित अभी भी फरार।
आरोपित ने वारदात से पहले रेलवे स्टेशन से बाइक चुराई।
सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करते दिखा आरोपित।
जागरण संवाददाता, अंबाला। सातवीं कक्षा की छात्रा को दिनदहाड़े नेशनल हाईवे से सटी झाड़ियों में जबरन ले जाकर दुष्कर्म प्रयास प्रकरण मामले में तीसरे दिन भी आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित की जो बाइक पुलिस ने बरामद की थी।
आरोपित ने उसे छावनी रेलवे स्टेशन से चुराया था। पुलिस ने स्टेशन परिसर के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो 28 जुलाई को सुबह आरोपित बाइक का लाक तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दिन आरोपित ने नाबालिग से दुष्कर्म का भी प्रयास किया।
इस पूरे मामले की जांच में तीन टीमें दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपित कुछ ही सेकेंड में बाइक का लाक तोड़ देता है। लिहाजा पुलिस को शक है कि आरोपित आदतन चोर है। वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब क्षेत्र में भी जा सकता है। लिहाजा अंबाला से सटे पंजाब और हिमाचल में भी पुलिस दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें- नग्न अवस्था में बनाया वीडियो, एक घंटा दुष्कर्म की कोशिश करता रहा आरोपी; निर्वस्त्र भागी छात्रा ने बताई आपबीती

पीड़िता से काउंसिलिंग करती बाल कल्याण समिति
नग्न अवस्था में बनाया था वीडियो
बता दें कि स्कूल जाते समय मंगलवार सुबह सातवीं कक्षा की छात्रा को नेशनल हाईवे से जबरदस्ती झाड़ियों में खींचकर आरोपित बदमाश एक घंटा दुष्कर्म का प्रयास किया था। नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाया था। शारीरिक रूप से बेहद कमजोर होने से चिल्लाने के बावजूद पीड़िता की आवाज हाईवे तक भी नहीं पहुंच पाई थी। बेबसी में उसे निर्वस्त्र अवस्था में ही भागना पड़ा था।
खबरें और भी
आपबीती सुनाते रो पड़ी पीड़िता
बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग के लिए बुधवार को छात्रा को बुलाया था। डेढ़ घंटा हुई बातचीत में उसका दर्द फूट पड़ा और रोने लगी थी। दूसरे दिन भी डरी-सहमी दिखी थी। उसने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक स्कूल जाते समय निजी अस्पताल के पास एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर हाथ रख उसे जबरदस्ती झाड़ियों में खींच लिया।