Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime News: दस साल की बच्ची के साथ यौन शोषण करता था हैवान, देखती रही मां और नानी; चौंका देगी पूरी खबर

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 08:31 PM (IST)

    अंबाला जिले (Ambala Crime News) से एक हौरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक दस साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपित एक ...और पढ़ें

    Haryana News: दस साल की बच्ची के साथ यौन शोषण करता था हैवान। प्रतीकात्मक फोटो
    Haryana News: दस साल की बच्ची के साथ यौन शोषण करता था हैवान। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. शिकायतकर्ता ने कहा, एक साल से आरोपित कर रहा था अश्लील हरकतें, बेटी रहती थी डरी सहमी।
    2. महिला ने अपने भाई को बैग में जेवर व कैश डालकर ससुराल से भगाया।
    3. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की।

    संवाद सहयोगी, मुलाना (अंबाला)। (Haryana Crime Hindi News) दस साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस में बच्ची की मां व उसकी नानी जहां आरोपित हैं। वहीं युवक व एक अन्य भी इस में शामिल हैं। मुलाना थाना पुलिस ने बेटी के पिता की शिकायत पर पत्नी, सास सहित दो अन्य पर पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। शिकायतकर्ता जगाधरी यमुनानगर का रहने वाला है। इस संबंध में पुलिस (Haryana Police) ने आगामी जांच शुरू की है।

    आरोपित एक साल से कर रहा था नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें

    जगाधरी यमुनानगर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2012 में हुई थी। उसके पास दस साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। उसने बताया कि बेटी काफी समय से गुमसुम रहती और डरी रहने लगी थी। यही नहीं उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया।

    पहले पूछा तो बेटी ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में जो कुछ उसकी बेटी ने बताया कि वह स्तब्ध रह गया। बेटी ने बताया कि उसकी मां व नानी उसे एक अंजान व्यक्ति के पास लेकर जाती हैं। यह व्यक्ति उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। वह विरोध करती है, लेकिन उसकी मां व नानी कुछ नहीं कहते।

    यह व्यक्ति उसे (बेटी) गलत तरीके से स्पर्श करता रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि बेटी ने जब विरोध किया तो उसकी मां व नानी ने उसे (शिकायतकर्ता पिता) को बताने से भी मना कर दिया। डर के बारे में बेटी ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो बेटी ने सब कुछ बता दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: रोहतक में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग बाप की ले ली जान; ये वजह आई सामने

    बेटी को पार्क ले गई, जहां आरोपित ने छेड़खानी की

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दस साल की बेटी को उसकी मां व नानी पिकनिक के बहाने एक पार्क में लेकर गई। यहां पर आरोपित युवक अपनी गाड़ी में पहले से ही पार्किंग में मौजूद था। यहां पर भी इस युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की।

    यही नहीं वापसी में उसकी बेटी को गाड़ी की अगली सीट पर बिठा दिया और खुद पीछे बैठ गईं। यहां पर भी आरोपित ने उसकी बेटी से छेड़खानी की, जबकि मां व नानी ने उसे कुछ नहीं कहा। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में उसने अपनी पत्नी से बात की, तो उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

    भाई को जेवर व कैश देकर घर से निकाला

    शिकायतकर्ता का कहना है कि फरवरी 2024 में उसकी पत्नी का भाई घर आया। पत्नी ने अपने भाई को कपड़ों के बैग में जेवरात व करीब बीस हजार रुपये कैश दे दिए। उसका भाई यह बैग लेकर चला गया। इसके बाद उसकी (पत्नी) की बुआ का पोता आया और यह कहकर ले गया कि घर पर कार्यक्रम है।

    उसकी पत्नी बेटे को भी अपने साथ ले गई। वह (शिकायतकर्ता) अपनी ससुराल पहुंचा तो यहां उसकी पत्नी नहीं मिली। ससुराल वालों से पूछा तो वे भी टालमटोल करने लगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी व युवक (आरोपित) के बीच अवैध संबंध हैं। वह अपने बेटे को लेकर वापस अपने घर आ गया।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: अग्निवीर का पेपर देने अंबाला आए तीन युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल