Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ शिशु तस्करी गिरोह मामले में पुलिस का एक्शन, ग्राहक तलाशने और सौदा करने वाले 4 और आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 12:25 PM (GMT+05:30)

    बहादुरगढ़ पुलिस ने नवजात बच्चा तस्करी मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और थाना शहर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में इन्हें पक ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

    HighLights

    1. नवजात बच्चा तस्करी में बहादुरगढ़ पुलिस ने चार और दबोचे।

    2. आरोपी ग्राहकों से संपर्क कर सौदे तय करने में शामिल थे।

    3. पांच दिन के रिमांड पर लेकर गिरोह का पर्दाफाश जारी।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नवजात बच्चा तस्करी मामले में बहादुरगढ़ पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और थाना शहर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी हासिल की।

    आरोपितों में फरीदाबाद के बल्ल्भगढ़ की भगत सिंह कॉलाेनी का संदीप पवार, छत्तीसगढ़ के रायपुर के सेक्टर-27 का रुद्रा प्रताप, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचशील ग्रीन-2 का विजय और दिल्ली के शाहदरा के अशोक नगर का मोहन पांचाल शामिल है।

    निसंतान दंपतियों को बनाते थे निशाना

    मोहन हाल में गाजियाबाद में रहता है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व तथा बहादुरगढ़ डीसीपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपित पहले से गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के संपर्क में थे और नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त के नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

    ये आरोपित इस तस्करी की सप्लाई चेन को मजबूत करने, संभावित ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने और सौदे को अंतिम रूप देने में सहयोग करते थे। संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपितों तक पहुंच बनाई गई।

    प्रारंभिक पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से निसंतान दंपतियों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    खबरें और भी

    अभी तक 9 गिरफ्तारियां

    रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, फरार सरगना और इस नेटवर्क से जुड़े खरीदारों को पकड़ा जा सके। पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि नवजात बच्चों की तस्करी जैसे जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    बहादुरगढ़ पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में और भी बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। मामले की जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी है। पुलिस की टीम द्वारा देश भर के अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का राजफाश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ में शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से नवजात खरीद ले जा रहे थे दिल्ली; तीन आरोपी गिरफ्तार