बहादुरगढ़ ट्रिपल डेथ केस: डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमॉर्टम, एक ही चिता पर हुआ तीनों का अंतिम संस्कार
बहादुरगढ़ में एक पिता और उसके दो मासूम बेटों के शवों का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ ...और पढ़ें

HighLights
डॉक्टरों के बोर्ड ने पिता-बेटों का पोस्टमार्टम किया।
बहादुरगढ़ में तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार।
सुसाइड नोट में पत्नी व प्रेमी पर हत्या के आरोप।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। ओमेक्स अपार्टमेंट के पास बीपीएल फ्लैट में मृत मिले युवक व उसके दो मासूम बेटों के शवों का बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड से सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। बाद में तीनों का एक ही चिता पर लाइनपार इलाके में अंतिम संस्कार हुआ।
अभी इस मामले में किसी गिरफ्तारी से पुलिस ने इनकार किया है। मृतक द्वारा छोड़े के नोट के आधार पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो रखा है। इस घटना को लेकर लाइनपार क्षेत्र में मातम पसरा रहा।
मृतक सुनील का परिवार मूल रूप से तो महेंद्रगढ़ के खुडाना का निवासी है, लेकिन कई दशक से बहादुरगढ़ की हरिनगर कालोनी में रहता है। सुनील पत्नी व बच्चों को लेकर किराये के फ्लैट में परिवार से अलग रहता था।
क्या थी घटना?
मृतकों में सुनील (37), उसका बेटा मोहित (8) और रोहित (6) शामिल है। मोहित तीसरी और रोहित पहली कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार की शाम को वे लाइनपार क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने भी गए थे। उन्हें क्या आभास था कि तब उनकी जिंदगी के बस कुछ घंटे बचे थे।
खबरें और भी
बच्चे जब बेड पर मृत मिले तो उनके मुंह से झाग निकले हुए थे और गले पर निशान थे। ऐसे में बच्चों को जहर देने और गला घोंटने की आशंका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसकी पुष्टि होगी। गौरतलब है कि सुनील ने बिहार मूल की मधु से प्रेम विवाह किया था।
परिवार को इसका पता करीब पांच साल पहले लगा। तब दोनों बच्चे भी उनके साथ थे। मधु 10 दिनों से घर पर नहीं थी। सोमवार शाम को सुनील दोनों बेटों परिवार के पास से लेकर फ्लैट पर आ गया था। मंगलवार सुबह सुनील का भाई प्रवीण फ्लैट में आया तो सुनील फंदे पर लटका था और दोनों बच्चे बेड पर मृत थे।
पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली तो एक कापी में कवर पेज पर पेंसिल से लिखा नोट मिला था। इसमें आत्महत्या का जिक्र और हस्ताक्षर व तारीख नहीं थे, लेकिन इसमें सुनील ने अपनी पत्नी मधु और उसके प्रेमी से धमकी मिलने व खुद की और बच्चों की जान को दोनों से खतरा बता रखा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।