बहादुरगढ़ से दिल्ली का सफर होगा आसान, UER-2 से जुड़ेगा कटरा एक्सप्रेस-वे; नहीं काटना पड़ेगा KMP का चक्कर
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में कटरा एक्सप्रेस-वे के हिस्से का उद्घाटन किया, जो अब विधिवत रूप से समर्पित है। यूईआर-2 से जुड़ने के बाद दिल्ली, गुरुग्र ...और पढ़ें

HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में कटरा एक्सप्रेस-वे का विधिवत उद्घाटन किया।
यूईआर-2 से जुड़ने पर एक्सप्रेस-वे का सफर और सुगम होगा।
दिल्ली, गुरुग्राम से कटरा तक मिलेगी जाम-मुक्त यात्रा।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। कटरा एक्सप्रेस-वे के हरियाणा के हिस्से का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धाटन किया। वैसे तो इस हिस्से में काफी समय से वाहन दौड़ रहे हैं और टोल प्लाजा भी चालू है, लेकिन अब इसको विधिवत रूप से आमजन को समर्पित किया गया है।
इस एक्सप्रेस-वे के यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड) से जुड़ने के बाद इसका सफर और भी ज्यादा सुगम होगा। इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है। आने वाले कुछ समय के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू होने के उम्मीद है।
दरअसल, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे फिलहाल बहादुरगढ़ के निलौठी गांव के पास केएमपी एक्स्रपेस वे से शुरू होता है। भविष्य में इसको यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड) से जोड़ने की योजना है। इस पर काम चल रहा है। दिल्ली के कंझावला और बहादुरगढ़ के लडरावण गांव के पास से होते हुए कटरा एक्सप्रेस-वे को दिल्ली से जोड़ा जाएगा।
यह करीब 20 किमी लंबी सड़क होगी। इस पर लगभग चार हजारा करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के बाद दिल्ली, गुरुग्राम और एयरपोर्ट एरिया से आने वाले वाहनों को कटरा की तरफ जाने के लिए जाम फ्री सफर नसीब होगा।
खबरें और भी
यह एनएच-44 के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होगा। यूईआर-2 से कटरा एक्सप्रेस के जुड़ने के बाद बहादुरगढ़ और नजफगढ़ के आसपास के वाहन चालकों को केएमपी की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे बहादुरगढ़ में यूईआर-2 के रास्ते कटरा एक्सप्रेस तक पहुंच जाएंगे।
दिल्ली-रोहतक एनएच-9 से सीधी एंट्री
यूईआर-2 की बहादुरगढ़ बाइपास पर दिल्ली-रोहतक एनएच-9 से सीधी एंट्री है। एनएचआई के सोनीपत क्षेत्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे जगभूषण ने बताया कि कटरा एक्सप्रेस वे का पंजाब में कुछ जगह काम बाकी है। जम्मू कश्मीर में काम चल रहा है।
वीआईपी क्रॉसिंग से अलर्ट रहा अमला
जींद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर सुबह से दोपहर बाद तक रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी का अमला अलर्ट पर रहा। सुबह करीब सात बजे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव स्पेशल ट्रेन से बहादुरगढ़ से गुजरे। उनके साथ बड़े अधिकारी भी थे। दिल्ली की तरफ से आई स्पेशल ट्रेन बड़ी तेजी से जींद की तरफ निकली।
इस दौरान स्टेशन पर आरपीएफ की टीम भी मौजूद रही। ऐसे में किसी भी समय दिल्ली-रोहतक की तरफ वीआइपी क्रासिंग का मैसेज आने की संभावना के चलते रेलवे के सभी अनुभागों के अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। जींद का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सभी वीआइपी के दूसरे रास्तों से वापसी का संदेश आया, तब रेलवे अधिकारी दूसरे कार्यों में जुटे।