CWG 2026: वाह गोल्डन गर्ल्स! कमाल कर दिया... ग्लास्गो में मिनी क्यूबा भिवानी की चारों बेटियों ने जीते गोल्ड मेडल
भिवानी की चार बेटियों - जैस्मिन, साक्षी, प्रीति और प्रिया - ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। यह पहली बार है जब एक साथ चा ...और पढ़ें

CWG 2026: ग्लास्गो में मिनी क्यूबा भिवानी की चारों बेटियों ने जीते गोल्ड मेडल। फोटो जागरण
HighLights
भिवानी की चार बेटियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीते।
जैस्मिन, साक्षी, प्रीति, प्रिया ने देश का नाम रोशन किया।
गोल्डन गर्ल्स के स्वागत की भव्य तैयारियां जारी हैं।
सुरेश मेहरा, भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी की चारों बेटियों ने निहाल कर दिया। हर जुबां पर बस यही सुनने को मिल रहा था। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना की सूबेदार जैस्मिन लंबोरिया 57 किलो, साक्षी चौधरी ढांडा 51 किलो, प्रीति पंवार 54 किलो और प्रिया घनघस 60 किलो ने देश के लिए स्वर्ण जीत कर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब चार-चार बेटियों ने देश के लिए सोना जीता। भिवानी, हरियाणा और देश में इस जीत पर जश्न मना। हर जुबां पर यह था कि बेटियां अब पीछे नहीं हैं।
गोल्डन गर्ल्स का घर आते ही होगा भव्य स्वागत
राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्डन गर्ल्स के सोना जीतने पर यहां स्वजन और स्वजन में खुशी देखते ही बन रही थी। भिवानी बॉक्सिंग क्लब के प्रधान कमल प्रधान, द्रौणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश सिंह, साक्षी के पिता मनोज कुमार के अलावा प्रिया के पिता महेंद्र सिंह, कोच महावीर सिंह, जैस्मिन लंबोरिया के पिता जयवीर सिंह, कोच एवं चाचा संदीप लंबोरिया, प्रीति पंवार के पिता सोमवीर सिंह, कोच विनोद राजा बोले हमारी बेटियों ने वह कर दिखाया जिसका हर खेल प्रेमी को इंतजार था। घर आने पर सब बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।