CWG 2026: विश्व चैंपियनों को दी मात, भिवानी की साक्षी चौधरी बनीं गोल्डेन विजेता; स्वर्ण पदक जीत देश का नाम किया रोशन
भारतीय सेना की हवलदार साक्षी चौधरी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें
-1785604488409_m.webp)
भिवानी की साक्षी चौधरी बनीं गोल्डेन विजेता। फाइल फोटो
HighLights
साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराया।
भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए विश्व चैंपियनों को हराया।
जागरण संवाददाता, भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी की बेटी और भारतीय सेना की हवलदार साक्षी चौधरी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 51 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। साक्षी ने फाइनल में मेजबान इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराते हुए अपने करियर का पहला राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक जीता।
साक्षी की इस सफलता की खास बात यह रही कि राष्ट्रमंडल खेलों की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें चयन ट्रायल में दो विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ों को मात देनी पड़ी थी। टीम में जगह पक्की करने के बाद उन्होंने ग्लासगो में भी अपनी शानदार लय बरकरार रखी और पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
खेल प्रेरक एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने कहा कि भिवानी ने एक बार फिर देश को स्वर्णिम मुक्केबाज दिया है। साक्षी की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाती रहेंगी।
साक्षी के कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश सिंह ने साक्षी की जीत पर खुशी जताई और कहा साक्षी ने वह कर दिखाया जिसका खेल प्रेमियो को इंतजार था। साक्षी के पिता मनोज कुमार बोले बेटी ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया।