Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    15th August: अब घर बैठे मंगवा सकेंगे तिरंगा, डाक विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा; ऐसे करें आवेदन

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 04:58 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिंरगा कार्यक्रम को खास बनाने के लिए डाक विभाग भी आगे आया है। अब डाक घर लोगों को घर-घर तिरंगा पहुंचाएगा। इसके लि ...और पढ़ें

    डाक विभाग के जरिए ऑनलाइन मंगवा सकते हैं तिरंगा (फाइल फोटो)।
    डाक विभाग के जरिए ऑनलाइन मंगवा सकते हैं तिरंगा (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. ऑनलाइन करें आवेदन, 25 रुपए जमा करवानी होगी फीस
    2. भिवानी और चरखी दादरी के लिए 13 हजार तिरंगा का स्टाक
    3. प्रधान डाकघर में आए हुए तिरंगा में से डाकघर की सभी शाखाओं में पहुंचे तिरंगा

    नवनीत शर्मा, भिवानी। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं। उत्साह, उमंग और देशभक्ति का रंग वातावरण में घुलने लगा है। इस बार खास बात यह है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को खास बनाने के लिए डाक विभाग भी आगे आया है। अगर आप तिरंगा लेने नहीं जा सकते हैं तो डाकिया आपके घर खुद तिरंगा पहुंचाएगा।

    लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए घंटाघर स्थित प्रधान डाक घर में भिवानी और दादरी के 225 डाकघरों के लिए कुल 10 हजार तिरंगा आ चुके हैं। जबकि तीन हजार का स्टाक सोमवार तक आ जाएगा। प्रधान डाकघर में आए हुए तिरंगा में से डाकघर की सभी शाखाओं में तिरंगा पहुंचा दिए गए हैं।

    बीते तीन सालों से डाकघर उपलब्ध करवा रहे तिरंगा

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा 3.0 के तहत लोग प्रधान डाकघर व नजदीकी डाकघर शाखा से तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। हर घर तिरंगा के तहत पिछले तीन वर्षों से डाकघर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

    डाकघर से अलग से बनाई विंडो

    दोनों जिलों के प्रत्येक डाक घर में तिरंगा वितरण के लिए विंडो बनाई गई है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लोग तिरंगा झंडा ले सको है। लोग डाकघर के साथ-साथ ऑनलाइन बुकिंग से भी तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने पर तिरंगा डाक द्वारा निर्धारित पते पर पहुंचा दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    तिरंगा की लंबाई 72 सेंटीमीटर और चौड़ाई 48 सेंटीमीटर है। तिरंगा की कीमत 25 रुपए निर्धारित की गई हैं। लोग 25 रुपए के शुल्क का भुगतान कर नजदीकी डाकघर से तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं।

    तिरंगे के सम्मान के प्रति लोगों का जागरुक रहना जरूरी

    हर घर तिरंगा के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों की छत पर, दफ्तरों में और विद्यालय में झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के बाद कुछ अवसर पर तिरंगा झंडा या कुछ छोटे-छोटे तिरंगे झंडे अपमानजनक स्थिति में सड़क पर या कूड़े के ढेर में फैले रहते हैं। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराने के साथ-साथ लोगों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में मुफ्त में लगाए जाएंगे सोलर पैनल, अतिरिक्त बिजली बेचकर कर सकेंगे कमाई

    पोर्टल पर जाकर कर सकते बुकिंग

    इसके लिए ऑनलाइन ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल के जरिये तिरंगा झंडे की खरीदारी की जा सकती है। ऑनलाइन तिरंगा खरीदने के लिए 12 अगस्त तक रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर डाकिया चिट्ठी की तरह तिरंगे की भी डिलीवरी आपके घर कर देगा।

    केंद्र सरकार की ओर से डाकघरों में वाजिब दरों पर तिरंगा बेचा जा रहा है। नागरिक www.epostoffice.gov.in पर 12 अगस्त रात 11.59 बजे तक बुकिंग करवा सकते हैं।

    25 रुपये निर्धारित की गई कीमत

    भिवानी मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि डाकघर की तरफ लोगों को तिरंगा झंडे उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। इस साल अब तक डाकघर में 10 हजार तिरंगे झंडे का स्टाक आ चुका है। तिरंगा की तीन हजार की खेप भी जल्द आने की संभावना है।

    तिरंगा की कीमत 25 रुपए निर्धारित की गई है। लोग प्रधान डाकघर से या आनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। लोगों से अपील है कि तिरंगा झंडे के सम्मान के प्रति जागरुक रहें।

    ये भी पढ़ें: Sports In Haryana: एक सितंबर से राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल