Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    32 सेकंड में चाकू से 34 वार... फरीदाबाद में शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या; नकाबपोश बदमाश फरार

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:52 PM (IST)

    फरीदाबाद के सिकरौना गांव में एक निजी स्कूल में नकाबपोश युवक ने अध्यापिका संध्या पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमले में स्कूल मालिक भी ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के सिकरौना गांव में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। नकाबपोश युवक ने गांव के प्राइवेट स्कूल (सरस्वती सीनियर सेकेंडरी) में पहुंचकर अध्यापिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं, शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे स्कूल के मालिक पर भी युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

    बताया गया कि आरोपी ने लगातार 30 से 35 सेकंड तक शिक्षिका पर चाकू से वार ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शिक्षिका की मौत हो गई। आरोपी ने 32 सेकंड में चाकू से 34 बार वार किए। घटना सुबह 9:40 बजे की है। चाकू मारने वाला गांव कोर्ट का बताया जा रहा है।

    jagran News - 2026-08-03T125335.633

    पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

    सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अध्यापिका को अलफलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 13.29.08

    शिक्षिका का फाइल फोटो। जागरण

    गांव फिरोजपुर की बहू थी शिक्षिका

    शिक्षिका का नाम संध्या बताया गया है। वह गांव फिरोजपुर की बहू थी। शिक्षिका के पति का नाम विक्की बताया गया है। बताया गया कि विक्की और संध्या ने लव मैरिज की थी।

    यह भी पढ़ें- वंश खत्म करने के लिए की बेटे की हत्या, पति के तानों से आहत होकर पत्नी ने दिया था वारदात को अंजाम

    jagran News - 2026-08-03T125543.623

    स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर तेजपाल शर्मा ने बताया बचाव करने के दौरान आरोपी ने उन पर भी दो बार वार किया। अन्य अध्यापकों के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग चुका था। इस घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी

    पुलिस की जांच में पता चला कि यह स्कूल 12वीं कक्षा तक का है। स्कूल के मुख्य द्वार पर महिला सुरक्षाकर्मी तैनात थी।

    गेट पर जो महिला सुरक्षाकर्मी तैनात थी, उसने बताया कि वह शिक्षिका का पति है। पहले यह शिक्षिका सिरोही गांव में एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं से आरोपी युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी।