फरीदाबाद में लिव-इन पार्टनर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बल्लभगढ़ पुलिस ने एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक जितेंद्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने शिकायत दर्ज कर ...और पढ़ें
-1774989194164_m.webp)
महिला से दुष्कर्म का आरोपित लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार।
HighLights
लिव-इन पार्टनर दुष्कर्म के आरोप में बल्लभगढ़ में गिरफ्तार।
महिला की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का भी आरोप लगा।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। शादीशुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक को महिला थाना पुलिस बल्लभगढ़ ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले ही पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।
बता दें मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने पति संग मानेसर में किराए पर रहती थी। वह पति के साथ मिलकर मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में चाय का खोखा चलाती थी। इसी खोखे पर पलवल के सदरपुर गांव का रहने वाले ट्रक ड्राइवर जितेंद्र चाय पीने आता था।
महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला के पति को पता चला तो उसने उसे छोड़ दिया। इसके बाद जितेंद्र महिला और उसकी 14 वर्षीय बेटी को लेकर बल्लभगढ़ की गर्ग कालोनी में आकर किराए पर रहने लगा। दो साल से महिला व आरोपित लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले दिनों 20 मार्च को पीड़िता की नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बताया कि जितेंद्र ने उससे छेड़छाड़ की है।
एफआईआर दर्ज करके आरोपित को किया गिरफ्तार
पीड़िता ने बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में जब लिव इन पार्टनर से पूछा तो वह घर छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने फोन भी बंद कर लिया था। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।