फरीदाबाद नागरिक अस्पताल में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, आपातकालीन विभाग में लगेगी नई लिफ्ट
फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एक नई लिफ्ट लगाई जाएगी। यह कदम मरीजों, विशेषकर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत देगा, ज ...और पढ़ें
-1774988511943_m.webp)
फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एक नई लिफ्ट लगाई जाएगी।
HighLights
बादशाह खान अस्पताल में आपातकालीन विभाग में नई लिफ्ट।
बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेष राहत।
पुरानी लिफ्ट की खराबी से होने वाली परेशानी होगी खत्म।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल के आपातकालीन विभाग में अब एक लिफ्ट लगाई जाएगी। इससे मरीजों और तीमारदारों काे बड़ी राहत मिलेगी। खास कर बुजुर्गों और गर्भवती की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी लिफ्ट लगाने की तैयारी की है।
वैसे नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहले से ही एक लिफ्ट लगी हुई है, जो अक्सर खराब रहती है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को रैंप और सीढ़ियों से ही ऊपरी तल पर जाना पड़ता है। पहले, दूसरे और तीसरे तल पर प्रसूति विभाग, ओटी, वार्ड, लैब, आइसीयू और प्रशासनिक कार्यालय हैं। विभाग की ओर से आपातकालीन विभाग के पास लिफ्ट की जगह का चयन किया गया है। नई लिफ्ट का इस्टीमेट बनाया जा रहा है।
ओपीडी में हर रोज 2000 मरीज आते हैं
बता दें कि नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग दो हजार मरीज आते हैं। आपातकालीन विभाग में 24 घंटे में लगभग 150 मरीज आते हैं। हर महीने 200 से अधिक डिलीवरी होती हैं। ऐसे में पुरानी लिफ्ट जब खराब होती है तो मरीजों को दिक्कत होती है।
हमने नई लिफ्ट लगाने की तैयारी की है। गर्भवती और बुजुर्गों की परेशानी को देखते हुए एक और लिफ्ट लगा रहे हैं। एक पहले से ही चालू है। हाल ही में पुरानी लिफ्ट की मरम्मत कराई गई है। -डॉ. जयंत आहूजा, सीएमओ
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एयरपोर्ट जा रहे मर्सिडीज सवार ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, इलाज के दौरान मौत