Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में एयरपोर्ट जा रहे मर्सिडीज सवार ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, इलाज के दौरान मौत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:45 PM (IST)

    फरीदाबाद के सेक्टर-15ए में एक मर्सिडीज चालक ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय आनंद राज बिंद को कुचल दिया, जिससे दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। चालक कंपनी मालिक के ब ...और पढ़ें

    मर्सिडीज सवार ने जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय को कुचला।

    मर्सिडीज सवार ने जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय को कुचला।

    HighLights

    1. मर्सिडीज चालक ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को कुचला।

    2. घायल डिलीवरी ब्वॉय आनंद राज बिंद की मौत।

    3. चालक फरार, पुलिस ने कार मालिक को भेजा नोटिस।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। कंपनी मालिक के बेटे को एयरपोर्ट लेने जा रहे मर्सिडीज चालक ने सेक्टर-15ए में बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी ब्वाय को कुचल दिया। दो दिन इलाज के बाद मंगलवार को डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद राज बिंद निवासी गांव जिंगनौरी मिर्जापुर के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से गांव भतौला में अपने भाई शिवम के साथ चंदीला चौक के पास किराए पर रह रहा था।

    मर्सिडीज कार राजीव कालोनी स्थित एसआरके स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक रात में कंपनी मालिक सुभाष यदुवंशी के बेटे को एयरपोर्ट से लेने दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद से चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार है।

    सुभाष यदुवंशी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा

    पुलिस ने सुभाष यदुवंशी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। वह बुधवार को जांच में शामिल हो सकता है। इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने शुरुआत में सड़क हादसे में घायल होने की धारा लगाई थी, अब मुकदमे में लापरवाही से मौत की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस का कहना है कि चालक की भी तलाश की जा रही है।

    29 मार्च की रात करीब दो बजे आनंद राज बिंद जोमैटो के एक आर्डर को पूरा करने के लिए बाइक पर सेक्टर 15ए स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने ट्रैफिक लाइट पर पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

    खबरें और भी

    टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर फरार

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक सहित दूर जाकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई शिवम के अनुसार सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो आनंद राज बेहोश पड़ा था। टक्कर मारने वाली मर्सिडीज कुछ दूरी पर खड़ी थी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया।

    स्वजन पहले ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन मशीन चालू नहीं होने की बात कही गई। अंत में उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के प्रॉपर्टी कारोबारी की थाईलैंड में हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ गए थे घूमने