बल्लभगढ़ सोहना रेलवे पुल पर गड्ढे बने मुसीबत, राजमार्ग तक लगा भीषण जाम
वर्षा के बाद बल्लभगढ़-सोहना रेलवे पुल पर बने गड्ढों से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है, जिससे पुल और राजमार्ग पर पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता ...और पढ़ें

वर्षा के बाद बल्लभगढ़-सोहना रेलवे पुल पर बने गड्ढों से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। जागरण
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। बल्लभगढ़-सोहना रेलवे पुल की सड़क की वर्षा के बाद हालत खराब हो गई है। यहां कई गड्ढे हो गए हैं। इनसे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। पूरे दिन इन गड्ढों की वजह से पुल से लेकर राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
लोक निर्माण विभाग इन गड्ढों तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस महीने में दो वर्षा ठीक हुई हैं। वर्षा होने से सोहना पुल पर चौड़े और काफी बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में कई बार वाहन बंद हो जाते हैं। इसके चलते पुल के ऊपर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस अड्डा से सोहना चौक तक पलवल की तरफ, गुरुग्राम नहर से लेकर सोहना चौक तक फरीदाबाद से बल्लभगढ़ की तरफ जाने वाली साइड पर, सौ फुट रोड पर राजमार्ग से महाराजा अग्रसेन चौक तक पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें का वाहनों को सोहना पुल के ऊपर बने गड्ढों से धक्का लगाकर निकलवाना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस राजमार्ग के चौक को छोड़ कर सोहना पुल के ऊपर पूरे दिन वाहनों का संचालन कराने में लगी रहती है। सोहना चौक के चारों तरफ ट्रैफिक जाम से तभी छुटकारा मिलेगा, जब सोहना पुल के ऊपर बने गड्ढों में मलवा भरवा दिया जाए या फिर इन पैचवर्क कर दिया जाए।
सोहना आरओबी के ऊपर चौड़े गड्ढे बन गए हैं। रोड सेफ्टी को लेकर आए दिन बैठक भी होती है। फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग इन गड्ढों की तरफ ध्यान नहीं देता। जब हादसा हो जाएगा तब ध्यान देगा।
-संजय यादवसोहना पुल दो लेन है। एक लेन गड्ढे होने से बंद हो गई। अब सिर्फ एक-एक वाहन ही आ-जा सकता है। इसलिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। गर्मी के मौसम में जाम से छुटकारा दिलाने के लिए इन गड्ढों पर पैचवर्क करना चाहिए।
-मनीष शर्मागड्ढों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किलोमीटर फरीदाबाद की तरफ और एक किलोमीटर पलवल की तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है। सोहना पुल और सौ फुट रोड पर अलग से जाम रहता है।
-प्रवीण गर्गसोहना आरओबी पर कुछ समय पहले सड़क की मरम्मत कर दी थी। अब वर्षा के बाद फिर से गड्ढे बन गए होंगे। मौका मुआयना किया जाएगा। इसके बाद मरम्मत करा दी जाएगी।
-रवि इंद्र सिंह, उपमंडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में फूल दुकानदार की हत्या, झगड़े के बाद पीट-पीटकर मार डाला