Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में बिना पहचान प्लेट के दौड़ रहे 10 हजार से अधिक ऑटो, यात्रियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:10 PM (IST)

    फरीदाबाद में 10 हजार से अधिक ऑटो बिना यूनिक पहचान नंबर प्लेट के चल रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है। यातायात पुलिस अब इन पर सख्ती से कार ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में बिना पहचान के दौड़ रहे ऑटो।

    फरीदाबाद में बिना पहचान के दौड़ रहे ऑटो।

    HighLights

    1. 10 हजार से अधिक ऑटो बिना यूनिक पहचान प्लेट के चल रहे।

    2. यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ा जोखिम है।

    3. यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। यातायात थाना पुलिस ने ऑटो ड्राइवर और उनके वाहनों की पहचान के लिए यूनिक नंबर प्लेट की व्यवस्था की है लेकिन 10 हजार से ज्यादा वाहन बिना इस प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन वाहनों में सफर करना, सवारियों के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है।

    पांच साल पहले सवारियों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था बनाई गई थी। बड़ी संख्या में इस विशेष पहचान नंबर प्लेट के बिना चल रहे वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया जाना यातायात पुलिस पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

    फरीदाबाद में 40 हजार से ज्यादा ऑटो चल रहे

    पुलिस आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद में 40 हजार से ज्यादा ऑटो चल रहे हैं। ऑटो चालकों के लिए यूनिक पहचान नंबर प्लेट जारी की थी। इस प्लेट पर चालक की फोटो, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज की गई थी। नंबर प्लेट को आगे, पीछे और अंदर लगाया गया था ताकि किसी शिकायत की स्थिति में यात्री आसानी से चालक की पहचान कर सके. लेकिन धीरे धीरे यह व्यवस्था बंद सी हो गई है।

    फरीदाबाद ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान शिवकुमार दुबे के मुताबिक दिल्ली में पुलिस की इजाजत से ही ऑटो रिक्शा का परमिट मिलता है लेकिन फरीदाबाद में कोई कहीं से भी आकर इसे चलाने लगता है। इसीलिए यातायात पुलिस ने विशेष पहचान प्लेट जारी की थी।

    खबरें और भी

    पुलिस की सख्ती के बिना अवैध ऑटो रिक्शा सड़क पर चल रहे

    पुलिस की सख्ती के बिना ही बड़ी संख्या में अवैध ऑटो रिक्शा सड़क पर चल रहे हैं। इन्हें चलाने वाले ज्यादातर युवा आपराधिक छवि वाले हैं। बहुत से चालक तो दूसरे राज्यों से यहां आकर ऑटो चला रहे हैं, जिनका अपने राज्यों में आपराधिक रिकार्ड हैं। ये अक्सर रात में सफर करने वाले लोगों के साथ छीनाझपटी, मारपीट व मनमाना किराया वसूल करते हैं।

    हम नियमित रूप से ऑटो रिक्शा चलाने वालों से पूछताछ करते हैं। जिनके पास विशेष पहचान प्लेट नहीं हैं, उनके चालान काटते हैं और वाहन भी जब्त करते हैंं। नए ऑटो चालक एक ही जवाब देते हैं, कि हमें नियम का पता नहीं है। पुलिस की कार्रवाई के बाद वे नंबर प्लेट भी लगवाते हैं। अब सख्ती के साथ इनसे निपटा जाएगा। - अनोज कुमार, यातायात थाना प्रभारी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में SIR: 24 जुलाई का काउंडाउन शुरू, अभी भी फॉर्म भर कर कराएं जमा