Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई कार, तीन युवक घायल

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 10:04 AM (IST)

    फरीदाबाद में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुस गई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और दो को मामूली चोटें आईं ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुस गई। फाइल फोटो

    फरीदाबाद में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुस गई। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे ट्राले में घुस गई। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी दो को मामूली चोट आई।

    ट्रॉले में टक्कर के बाद कार के एयरबैग भी खुल गए। घायल युवकों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसा हार्डवेयर चौक पर हुआ।

    सेक्टर-56 का रहने वाला रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में शादी समारोह में शामिल होने गया था। पांचों दोस्त एक कार में सवार होकर रात करीब 12 बजे घर वापस लौट रहे थे। कार को रोहित चला रहा था। हार्डवेयर चौक के पास अंधेरे में खड़ा ट्राला युवकों को नहीं दिखाई दिया।

    तेज गति की कार ट्राले में जाकर घुस गई। हादसे में रोहित और उसके दो अन्य दोस्त भी घायल हो गए। हार्डवेयर चौक पर स्थित फैक्ट्रियों में आने वाले ट्राले अक्सर सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं।

    इन ट्रॉलों पर माल भी लोड होता है। वहीं आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। इससे पहले भी सड़क किनारे खड़े ट्रालों की वजह से कई हादसे हुए है।

    यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में वाहन की टक्कर से कारोबारी की मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़; जांच कर रही पुलिस