फरीदाबाद ब्लॉक अध्यक्षों की पहली सूची का समझें पूरा समीकरण, किस विधायक की चली और किसे मिली जिम्मेदारी?
कांग्रेस ने फरीदाबाद में ब्लॉक अध्यक्षों की पहली सूची जारी की है, जिसमें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सिफारिशों को प्राथमिकता दी गई है। ...और पढ़ें

अन्य ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी जल्दी ही होने की उम्मीद है।
HighLights
फरीदाबाद में कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की पहली सूची जारी की।
विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की सिफारिशों को दी गई प्राथमिकता।
नए अध्यक्षों को बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करनी होगी।
सुभाष डागर, बल्लभगढ़। कांग्रेस पार्टी ने ब्लाॅक अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। उन्हीं कार्यकर्ताओं को ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है जिनके नाम विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने दिए थे। पृथला विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लाॅक के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक एक-एक ब्लाॅक अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है। अन्य नामों की घोषणा भी जल्दी ही होने की उम्मीद है।
अच्छा काम करने वालों को गठन
दरअसल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षों के सामने दोहरी चुनौती है। पहली उन्हें भाजपा से मुकाबले के लिए हर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना है और अपनी अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं की कमेटी का गठन करना। दूसरा अपनी कार्य कुशलता दिखा कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में स्थान बनाना है। ताकि पार्टी नेतृत्व समय आने पर यह कह सके कि प्रत्याशियों ने जो नाम दिए हैं, वह सच में ही इस पद के हकदार हैं।
नए ब्लॉक अध्यक्षों को चुनने में वरीयता
नए ब्लाॅक अध्यक्षों में पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने अपने दोनों ब्लाॅक अध्यक्ष बनवाए हैं जो पहले से सभी के परिचित हैं। इनमें पृथला ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तंवर पलवल पंचायत समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2009 से 14 तक जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। मोहना ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष बंटी हुड्डा 2019 से 14 तक पृथला विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।
ब्लॉक अध्यक्षों की सूची
| विधानसभा क्षेत्र | ब्लॉक अध्यक्ष |
|---|---|
| फरीदाबाद | खुशबू खान |
| तिगांव | हातम अधाना |
| एनआईटी | अरुण सिंह |
| बड़खल | राकेश |
| बल्लभगढ़ | रितु कुंडू |
समझें क्षेत्रों का समीकरण
फरीदाबाद से खुशबू खान विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी लखन सिंगला की समर्थक हैं। वह सेवादल की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पिछले 35 वर्ष से कांग्रेस में हैं। तिगांव से हातम अधाना विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी रोहित नागर के समर्थक हैं। वह पहले जजपा में थे।
नागर ने उन्हें जजपा से कांग्रेस में शामिल करके ब्लाॅक अध्यक्ष से नवाजा है। फरीदाबाद एनआइटी से अरुण सिंह विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी व पूर्व विधायक नीरज शर्मा के पुराने समर्थक हैं।
खबरें और भी
बड़खल से राकेश को विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ी प्रत्याशी पराग शर्मा ने रितु कुंडू को ब्लाॅक अध्यक्ष बनवाया है।
"फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल, एनआइटी और तिगांव में एक-एक ब्लाॅक अध्यक्ष के नामों की घोषणा जल्दी ही हो जाएगी। इनके नामों की घोषणा सात और आठ जुलाई को सोनीपत में होने वाली प्रदेश के भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद की जाएगी। जिनके नामों की घोषणा हो चुकी है वह सभी ब्लाॅक अध्यक्ष जल्दी ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में जुट जाएंगे ताकि लोकसभा-विधानसभा चुनाव से पहले हर बूथ पर पार्टी की मजबूत टीम दिखाई दे।"
-बलजीत कौशिक, जिलाध्यक्ष कांग्रेस फरीदाबाद।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: ट्रक की टक्कर से गायें घायल, बेकाबू भीड़ ने फूंका वाहन
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे 13 एकड़ में बनेगा बड़ा टाउन पार्क, अथॉरिटी से मिली मंजूरी