कोर्ट नोटिस के जवाब में मदद के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, फरीदाबाद में एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा सिपाही
फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एनआइटी पांच थाने के सिपाही पंकज को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ् ...और पढ़ें

रिश्वत लेते हुए सिपाही पकड़ा। फोटो: सांकेतिक
HighLights
सिपाही पंकज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
एसीबी फरीदाबाद ने 2000 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया
मुकदमे के नोटिस में मदद के नाम पर रिश्वत मांगी
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) फरीदाबाद की टीम ने एनआईटी पांच थाने में तैनात सिपाही पंकज को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता सौरभ ने बताया था कि वर्ष 2020 में एनआईटी थाने में दर्ज एक मुकदमे के संबंध में उसके चाचा के नाम अदालत से नोटिस आया था।
नोटिस का जवाब तैयार कराने और कार्रवाई में मदद करने के नाम पर एनआईटी पांच थाने में तैनात सिपाही पंकज उससे दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने सिपाही को दो हजार रुपये दिए, टीम ने उसे मौके पर ही रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- 27 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपित, फाइल से धूल हटी तो फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से हुआ गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में बनेगी ई-लाइब्रेरी, ₹5 करोड़ की लागत से छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं