फरीदाबाद के 24 गांवों से वसूला गया संपत्ति कर वापस करने की तैयारी में निगम, मांगी रिपोर्ट
फरीदाबाद नगर निगम 24 गांवों से वसूले गए संपत्ति कर को वापस करने की तैयारी में है। इन गांवों को 2021 में निगम में शामिल किया गया था, जिसके बाद तीन साल ...और पढ़ें
-1774827389244_m.webp)
फरीदाबाद के 24 गांवों का संपत्ति कर वापस करेगा निगम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नगर निगम ने 24 गांवों से वसूले गए संपत्तिकर को वापस करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए संबंधित जेडटीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। कितने गांवों में सीवर लाइन और पानी की लाइन बिछाई गई है। इसको लेकर भी संबंधित शाखा से जानकारी मांगी है।
निगम में जिस समय इन गांवों को सरकार की ओर से शामिल किया गया था। उस दौरान फैसला लिया गया था कि तीन सालों तक कोई भी प्रापर्टी टैक्स वसूला नहीं जाएगा। इसके बावजूद निगम की ओर से बकाया प्रापर्टी टैक्स को लेकर नोटिस जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद करीब 1200 लोगों ने प्रापर्टी टैक्स जमा कर दिया।
इन गांव को किया नगर निगम में शामिल
2021 में नहरपार के 24 गांव को शहरीकृत मानते हुए इन्हें नगर निकाय की परिधि में शामिल करने के लिए चिन्हित किया गया था। इनमें टिकावली, सोतई, साहुपुरा, तिलपत, चंदावली, भूपानी, मच्छगर, फिरोजपुर माजरा, मुजैड़ी, बड़ौली, नचौली, प्रहलादपुर माजरा, बादशाहपुर, भतौला, पलवली, फरीदपुर, नवादा तिगांव, खेड़ीखुर्द, नीमका, खेड़ीकलां, मिर्जापुर, बिंदापुर, मलेरना तथा रिवाजपुर शामिल हैं।
समस्याओं के समाधान को लेकर भी भटक रहे लोग
निगम में शामिल होने के बाद भी गांव के लोगों को अपनी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है। लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियां जाम हैं। तालाब ओवरफ्लो हो रहे हैं। नालियों के ऊपर पुलिया टूटी पड़ी हैं। पंचायती जमीन का कोई रखवाला नहीं बचा है। पंचायत द्वारा शुरू की गई योजनाएं अब अधूरी पड़ी हैं।
खबरें और भी
प्रॉपर्टी टैक्स वापसी को लेकर संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। लोगों ने आनलाइन टैक्स जमा किया था। इसके साथ ही गांवों में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने को लेकर काम किया जा रहा है। - संजय चपराना, जेडीटीओ, मुख्यालय नगर निगम
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में मुआवजे की रकम हड़पने के लिए सास का गला घोंटकर हत्या, बड़ी बहू गिरफ्तार; बेटा फरार