Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में मुआवजे की रकम हड़पने के लिए सास का गला घोंटकर हत्या, बड़ी बहू गिरफ्तार; बेटा फरार

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:49 PM (IST)

    बल्लभगढ़ के मच्छगर गांव में 65 वर्षीय ओमवती की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद, पुलिस ने बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। छो ...और पढ़ें

    वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद थाना सदर पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे-बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

    वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद थाना सदर पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे-बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मच्छगर गांव स्थित सेक्टर-67 में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद थाना सदर पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे-बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम कर रही थी।

    जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूल किया है कि मुआवजे की रकम हड़पने के लिए सास की पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त वृद्धा के बेटे ने भी पत्नी का साथ दिया था। फिलहाल, आरोपित बेटा फरार है। घटना 16 मार्च की दोपहर एक बजे से तीन बजे के दरमियान की है।

    मुआवजे की रकम के लिए ले ली जान

    पुलिस के मुताबिक मच्छगर गांव स्थित सेक्टर-67 के मकान नंबर 42 में रहने वाली 65 वर्षीय ओमवती के दो बेटे हैं। दोनों विवाहित हैं। ओमवती काफी समय से बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के साथ उपरोक्त मकान में रह रही थी। छोटा बेटा अमित अपनी पत्नी ममता के साथ बल्लभगढ़ की भीकम काॅलोनी में किराये के मकान में रहता है।

    छोटी बहू ममता को 16 मार्च की शाम चार बजे सेक्टर-67 से फोन पर सूचना मिली की कि उसकी सास मर गई है। ममता ने तुरंत इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी थी। ममता ने पुलिस को बताया कि उसकी सास ने कुछ दिन पहले बताया था कि मुआवजे की रकम को हड़पने के लिए ललित-पूनम उसकी हत्या कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    कड़ाई से पूछताछ के बाद उगलने लगी सच

    पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। एफएसएल टीम ने देखा कि जिस बेड पर ओमवती का शव था, उस पर खून के धब्बे थे। खून के सैंपल लिए थे। मृतका के हाथ की चूड़ियां टूटी थी, जो उसके दोनों हाथों में धंसी थी। गले पर, मुंह पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान लिखे गए थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी रमेश खत्री ने बताया कि मृतका की रस्म पूरी होने के बाद बहू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    देवर को सम्पत्ति देने के खिलाफ थी बड़ी बहू

    पूछताछ में आरोपित बड़ी बहू ने बताया कि उसकी सास जमीन के मुआवजे की रकम और सेक्टर-67 वाला मकान अपनी छोटी बहू ममता और छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी। इस बात को लेकर 16 मार्च को पूनम और ओमवती के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के वक्त बेटा ललित भी था। तैश में आकर ललित और पूनम ने उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपित ललित की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद की भूदत्त कॉलोनी में अदाणी गैस का 4 साल पुराना वादा अधूरा, LPG संकट के बीच PNG कनेक्शन का इंतजार

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगी, कलेक्टर रेट में 75% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव; 1 अप्रैल से लागू

    यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म बदला, अनाउंसमेंट नहीं: फरीदाबाद के बाटा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, यात्री पटरियों पर कूदे