फरीदाबाद की भूदत्त कॉलोनी में अदाणी गैस का 4 साल पुराना वादा अधूरा, LPG संकट के बीच PNG कनेक्शन का इंतजार
अदाणी गैस ने बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी में चार साल पहले PNG कनेक्शन के लिए ₹600 के चेक लिए और पाइपलाइन भी बिछाई, लेकिन कनेक्शन अब तक शुरू नहीं किए। LP ...और पढ़ें

एलपीजी की आपूर्ति बंद हो गई तो घर में भोजन कैसे पकेगा, इसे लेकर काॅलोनी के लोग काफी चिंतित हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। भूदत्त काॅलोनी में अदाणी गैस ने पीएनजी के लिए चार वर्ष पहले सैंकड़ों लोगों से 600-600 के चेक ले लिए थे। घरों में पाइप की फिटिंग भी करा दी, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं किए। अब लोगों को एलपीजी में बुकिंग की देरी का सामना करना पड़ रहा है। यदि एलपीजी की आपूर्ति बंद हो गई तो घर में भोजन कैसे पकेगा, इसे लेकर काॅलोनी के लोग काफी चिंतित हैं।
भूदत्त काॅलोनी शहर के पाश काॅलोनियों में से एक है। यहां पर ज्यादातर व्यापारी, नौकरी करने वाले लोग रहते हैं। इन लोगों को चार वर्ष पहले अदाणी गैस ग्रुप ने बताया कि वह पीएनजी की आपूर्ति का कनेक्शन हर घर की रसोई में करेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ 600 रुपये का चेक देना होगा।
काॅलोनी में रहने वाले सैंकड़ों लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को चेक दे दिए। इन लोगों के पास 600 रुपये के चेक देने की रसीद भी हैं। काॅलोनी में गैस की आपूर्ति की लिए पाइप लाइन भी डाल दी गई और इतना नहीं घरों की रसोई तक फिटिंग करके पाइप लाइन तथा गैस यूनिट रिडिंग के लिए मीटर भी लगा दिए। कंपनी ने काॅलोनी में अभी तक पीएनजी के कनेक्शन घरों में करने शुरू नहीं किए।
लोगों ने कही 'मन की बात'
अदानी गैस कंपनी ने जब चेक चार वर्ष पहले ले लिए तो अब तक पीएनजी कनेक्शन करने क्यों नहीं शुरू किए। अब लोगों को एलपीजी 25 दिन से पहले नहीं मिल रही है। गैस का संकट चल रहा है।
-विजय मुद्गिल
ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच युद्ध के चलते गैस का संकट बढ़ने का खतरा है। ऐसे में यदि घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो जाती तो कम से कम भोजन पकाने का संकट तो नहीं रहता।
-विपिन शर्मा
पीएनजी की कंपनी को तुरंत आपूर्ति शुरू करनी चाहिए। यदि आपूर्ति समय रहते हुए शुरू नहीं की तो वह इसे उपभोक्ता फोरम में चुनौती देंगे। क्योंकि उपभोक्ता को समय पर सेवा मिलनी चाहिए।
-पंकज शर्मा
अब सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि जिनके पास पीएनजी कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी के सिलिंडर छोड़ देने चाहिए। यदि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उनके घर के अंदर की पीएनजी की फिटिंग देख ली तो उन्हें सिलिंडर नहीं मिलेगा।
-संजीव सिंगल
जब कर्मचारी गैस कनेक्शन करने के लिए जाते हैं तो यह लोग लेते नहीं है। ऐसे करीब 20 हजार लोगों की संख्या जिन्होंने कनेक्शन नहीं करने दिए। अब युद्ध की वजह से एलपीजी में दिक्कत आ रही है तो लोगों को चार वर्ष पहले दिए 600-600 रुपये के चेक याद आ रहे हैं। अभी कनेक्शन की प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद कनेक्शन शुरू करके गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-राहुल भाटिया, क्षेत्रीय प्रमुख अदाणी गैस
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगी, कलेक्टर रेट में 75% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव; 1 अप्रैल से लागू
यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म बदला, अनाउंसमेंट नहीं: फरीदाबाद के बाटा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, यात्री पटरियों पर कूदे