Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगी, कलेक्टर रेट में 75% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव; 1 अप्रैल से लागू

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:42 PM (IST)

    फरीदाबाद में कलेक्टर रेट 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिसकी प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। आमजन 30 मार्च तक आपत्तियां व सुझाव दे सकते ...और पढ़ें

    जिले में 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं कलेक्टर रेट। (AI Generated Image)

    जिले में 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं कलेक्टर रेट। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. फरीदाबाद में कलेक्टर रेट 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ेंगे।

    2. प्रस्तावित सूची जारी, 30 मार्च तक दें सुझाव/आपत्तियां।

    3. 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट, रजिस्ट्री होगी महंगी।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर से लेकर गांव की कृषि योग्य भूमि के दाम 75 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट की प्रस्तावित सूची सार्वजनिक कर दी है। साथ ही आमजन से 30 मार्च सुबह 11 बजे तक आपत्तियां व सुझाव भी आमंत्रित कर दिए हैं।

    जल्दबाजी में तैयार किए गए कलेक्टर रेट की वजह से आमजन को आपत्तियां व सुझाव देने के लिए महज दो दिन ही दिए गए हैं। याद रहे पिछली बार जब कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे तो भी इसी तरह की जल्दबाजी की गई थी।

    वैसे एक अप्रैल से संशाेधित रेट जारी कर दिए जाएंगे। यानी एक अप्रैल से रजिस्ट्री कराने वालों को नए रेट से राजस्व का भुगतान करना होगा।

    ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़ेंगे सबसे अधिक रेट

    ग्रेटर फरीदाबाद का दायरा यमुना नदी की ओर बढ़ रहा है। यानी 19 गांव में सेक्टर काटे जाने प्रस्तावित हैं। इसलिए इस बार कलेक्टर रेट सबसे अधिक इसी क्षेत्र में बढ़ाए जाएंगे।

    खेड़ी कलां गांव की कृषि योग्य भूमि के 45 तो खेड़ी खुर्द गांव की 60 प्रतिशत और ताजुपुर गांव में 75 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित हैं। पलवली में 45 प्रतिशत, अमीपुर में 30, जसाना में 25, ढैकोला में 60, फरीदपुर, सदपुरा, सहरावक और फैजपुर माजरा में 75 प्रतिशत रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित हैं।

    बल्लभगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित हैं। रिहायशी कालोनियों में 15 से 25 प्रतिशत, हाईवे किनारे 75 प्रतिशत रेट में बढ़ोतरी संभव है।

    तहसील के सबसे अधिक दाम सुनपेड़ गांव में कृषि योग्य भूमि के 75 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। बड़खल तहसील के अंतर्गत लाइसेंसशुदा कालोनियों में 30 प्रतिशत, गांव में 25 प्रतिशत, सेक्टर-37 व आसपास 30 प्रतिशत और लकड़पुर गांव में 75 प्रतिशत तक रेट बढ़ने प्रस्तावित हैं।

    खबरें और भी

    पाली में 45 तो नंगला गुजरान में 60 प्रतिशत तक कृषि योग्य भूमि के प्रति एकड़ रेट बढ़ सकते हैं।इस बार कामर्शियल प्रापर्टी भी खूब महंगी होने वाली है। सेक्टर-16 कामर्शियल प्लाट की कीमतों में करीब 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

    जिससे पुरानी दर 1.21 लाख रुपये से बढ़कर अब करीब 2.11 लाख रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित है। इसके अलावा सेक्टर 79-83 और बड़खल क्षेत्र के कई इलाकों में भी 45 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

    हाउसिंग सेक्टर पर भी पड़ेगा असर

    नई रेट का असर हाउसिंग सेक्टर पर भी पड़ेगा। खासकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में कीमतों में 30 से 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

    ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 79 से 83 में भी व्यावसायिक प्लाट की कीमतें 60 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। बड़खल तहसील के अंतर्गत कई जगह 45 प्रतिशत तक रेट बढ़ने की उम्मीद है।

    बल्लभगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में पुराने रेट 33 हजार से बढ़कर अब 47 हजार 850 रुपये करने प्रस्तावित हैं।तहसीलदार सुमेर सिंह ने बताया कि रेट तय होने के बाद एक अप्रैल से इन्हें लागू कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मार्केट में आएगा बूम, इन इलाकों में 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ेंगे जमीन के दाम

    यह भी पढ़ें- सारण में जमीन रजिस्ट्री होगी महंगी, सर्किल रेट में 50-400% वृद्धि का प्रस्ताव तैयार