फरीदाबाद में पिता ने 6 साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला, हत्या करने के बाद खुद भी फंदे पर झूला
फरीदाबाद के दयालपुर गांव में एक पिता ने अपने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सट्टे और शराब की लत ...और पढ़ें

बेटे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या। फोटो: सांकेतिक
HighLights
पिता ने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की
बेटे की हत्या के बाद पिता ने खुद आत्महत्या कर ली
सट्टे, शराब की लत और आर्थिक तंगी कारण बताई जा रही है
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव एक युवक ने अपने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। दोपहर को पोस्टमार्टम होगा।
सट्टे और शराब से परेशान होकर अलग रह रही थी पत्नी
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दयालपुर गांव में रहने वाला सागर सट्टा खेलता था और शराब पीता था। इसलिए उसकी पत्नी अपने छह साल के बेटे और सास-ससुर के साथ पड़ोसी मच्छगर गांव में रहने लगे।
पत्नी के मकान से बेटे को लाने के बाद मार डाला
सागर दयालपुर में अपने मकान में अकेला रहता था। रविवार को वह मच्छगर गांव गया और अपने बेटे को लेकर दयालपुर आ गया। यहां उसने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
पड़ोसी जब इनके घर गया तो इस मामले का पता चला। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीण भी हैरान रह गए। पता चला है कि अकेला रहने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।