Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में फल-सब्जियों के दाम में आया जबरदस्त चढ़ाव, बारिश के कारण कीमतों में उछाल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM (IST)

    फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है, हाल ही में वर्षा के कारण कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आपूर्ति के आधार पर दाम ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में फल-सब्जियों की कीमतों में उछाल।

    फरीदाबाद में फल-सब्जियों की कीमतों में उछाल।

    HighLights

    1. फरीदाबाद डबुआ मंडी में फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी।

    2. वर्षा के प्रभाव से कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज।

    3. कम आपूर्ति से दाम बढ़ने की संभावना, मानसून का असर।

    प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसे वर्षा का असर भी कहा जा सकता है। एक बार फिर दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ फलों व सब्जियों के दाम में मामूली घटत थी तो कुछ में काफी बढ़ोतरी नजर आई। वैसे भी यदि कोई फल व सब्जियां मंडी में अधिक आ गई हैं तो इनके दाम में कमी आ सकती है।

    वहीं यदि स्टाक कम है तो रेट अधिक हो सकते हैं। अब मानसून भी शुरू हो गया है। इसलिए सब्जियों व फलों के दाम में और चढ़ाव आने की संभावना है। 

    फलों के थोक दाम (प्रति किलो)
    फल का नाम थोक मूल्य (₹)
    आम 12 - 50
    लीची 120
    मौसमी 25 - 30
    नाशपाती 15 - 20
    अमरूद 30 - 35
    आलू बुखारा / अलूचा 40 - 60
    अनार 60 - 100
    तरबूज 30
    खरबूज 70
    सेब 50 - 100
    केला 24 प्रति दर्जन
    बाबूगोशा 50 - 90

    सब्जियों के दाम प्रति किलो में

    सब्जियाँ (Vegetables)
    सब्जी का नाम थोक मूल्य (₹ प्रति किलो)
    आलू 6 - 14
    पेठा 5
    घिया 10 - 20
    खीरा 7 - 16
    प्याज 15 - 30
    बैंगन 18 - 20
    मूली 10 - 20
    बंद गोभी 6 - 15
    गोभी 25 - 30
    भिंडी 10 - 15
    करेला 10
    मिर्च 25
    मटर 60 - 100
    परमल 25
    आमी 18 - 25
    टमाटर 15 - 25
    नींबू 20 - 32
    अरबी 15 - 20

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली तहसील में लोग प्यासे, शौचालयों की हालत बेहद खराब