Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में कपड़ा कारोबारी ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:58 PM (IST)

    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक गारमेंट्स कारोबारी राहुल ने अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जार ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम में वीडियो बनाया।

    फरीदाबाद में कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम में वीडियो बनाया।

    HighLights

    1. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कारोबारी राहुल ने की आत्महत्या।

    2. आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो में लगाए आरोप।

    3. पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-तीन में गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय कारोबारी ने रविवार सुबह अपनी दुकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो प्रसारित कर पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-तीन निवासी राहुल उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

    राहुल ने करीब दो वर्ष पहले ज्योति नाम की युवती से प्रेम विवाह किया

    वह सेक्टर-तीन में गारमेंट्स की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब चार माह पहले शुरू किया था। रविवार सुबह वह घर से मां से मिलने के बाद दुकान पहुंचा था। कुछ देर बाद दुकान के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। स्वजन के अनुसार राहुल ने करीब दो वर्ष पहले ज्योति नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था।

    उनका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे, जिसके चलते वह अलग रहने लगा था। स्वजन का कहना है कि पत्नी और उसके मायके पक्ष की प्रताड़ना के कारण राहुल लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह काफी परेशान रहने लगा था।

    खबरें और भी

    आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम के वीडियो में आरोप लगाए 

    उनका आरोप है कि उसे अपने माता-पिता से मिलने तक से रोका जाता था। आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर प्रसारित वीडियो में पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि वह घर के सभी काम करता था, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए।

    उसने दावा किया कि वह लगातार मानसिक तनाव में था और इसी कारण यह कदम उठा रहा है। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम करने की बात भी कही।

    जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की भी जांच की जा रही है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में खटारा गाड़ियों पर बड़ा एक्शन! ट्रैफिक पुलिस ने तेज किया अभियान, कट रहे हैं भारी चालान