Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    34 लाख के पैकेज वाला IT इंजीनियर छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से दबोचा

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 10:53 PM (IST)

    फरीदाबाद पुलिस ने सूरजकुंड के एक होटल में नकली नोट छापने के आरोप में आईटी इंजीनियर विनायक झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 34 लाख के सालाना पैकेज पर कार् ...और पढ़ें

    आरोपी से बरामद नकली नोट। सौ- पुलिस प्रवक्ता

    आरोपी से बरामद नकली नोट। सौ- पुलिस प्रवक्ता

    HighLights

    1. आईटी इंजीनियर विनायक झा नकली नोट छापने में गिरफ्तार।

    2. फरीदाबाद के सूरजकुंड होटल में चल रहा था गोरखधंधा।

    3. पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने होटल में नकली नोट छापने का भंडाफोड़ करते हुए मकान नंबर सेक्टर-17, फरीदाबाद निवासी आइटी इंजीनियर विनायक झा को गिरफ्तार किया है।

    आरोपित नोएडा की एक आइटी कंपनी में इंजीनियर है और करीब 34 लाख रुपये सालाना पैकेज पर कार्यरत है। उसके पिता अभिनव जीत झा तथा मां सरकारी विभागों में कार्यरत हैं।

    पुलिस के अनुसार, 26 जून को विनायक झा ने सूरजकुंड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में कमरा बुक कराया था। दो दिन तक कमरा बंद रहने और आरोपित के चाबी लेकर गायब होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ।

    कमरे से मिले नकली नोट

    सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल प्रबंधन की मौजूदगी में कमरा खुलवाया। तलाशी के दौरान कमरे से एक लैपटाप, प्रिंटर, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला विशेष कागज, 500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट बरामद हुए।

    77367200

    सूरजकुंड स्थित सरोवर पोर्टिको होटल, जिसमें आरोपित नकली नोट छाप रहा था। जागरण

    होटल में जमा पहचान पत्र के आधार पर पुलिस मकान नंबर 1039, सेक्टर-17, फरीदाबाद स्थित आरोपित के घर पहुंची, जहां वह मौजूद मिला। पूछताछ में वह होटल के कमरे और बरामद सामान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपित बेंगलुरु के एक संस्थान से पढ़ाई कर चुका है। अब पुलिस बरामद लैपटाप, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि इससे पहले भी नकली नोट छापे गए थे या नहीं।

    नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, होटल में आरोपित अकेला आया था या किसी ने उसकी मदद की थी तथा नकली नोट बनाने का सामान कहां से जुटाया गया।

    खबरें और भी

    होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह और नकली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बच्चा चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, तीन और सदस्य नकली नोटों संग दबोचे गए

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बच्चा चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 500 के नकली नोट बरामद