पिछले तीन दिन से हो रही वर्षा से जाजरू रेलवे अंडरपास में हुआ जलभराव, निकलने में हो रही परेशानी
फरीदाबाद के जाजरू रेलवे अंडरपास में तीन दिन की लगातार बारिश से जलभराव हो गया है, जिससे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और फैक्ट्रियों में जाने वाले कर्मचा ...और पढ़ें
-1786084435040_m.webp)
रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण लोगों को हो रही परेशानी। जागरण
HighLights
जाजरू रेलवे अंडरपास में लगातार बारिश से हुआ भारी जलभराव।
दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को परेशानी।
प्रशासन ने बारिश रुकने पर पानी निकासी का दिया आश्वासन।
सुभाष डागर, फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में तीन दिन से लगातार अच्छी वर्षा होने से जाजरू रेलवे अंडरपास में जलभराव होने के कारण दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया।
इस अंडर पास से रोजाना हजारों की संख्या में लोग सेक्टर-59 और 58 के कारखानों में नौकरी करने के लिए आते-जाते हैं। पिछले 12 घंटे में जिले में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि बृहस्पतिवार को 40 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
पशुओं के लिए चारा लाना मुश्किल
जाजरू के किसानों के खेत रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ पड़ते हैं। ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा लाना मुश्किल हो गया है। मलेरना बाईपास से होकर आने-जाने में चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है और इससे किसानों को ज्यादा डीजल फुंक रहा है।
अंधेरे में दिखाई नहीं देती चेतावनी
रेलवे ने जलभराव को लेकर अंडरपास में सिर्फ चेतावनी लिखी हुई है। इस चेतावनी के लिखने से काम चलने वाला नहीं है। रात के अंधेरे में यह चेतावनी भी दिखाई नहीं देती। जलभराव से किसी भी तरह की घटना घट सकती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिनभर कैसा रहेगा मौसम?
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर का कहना है कि वर्षा बंद होने के तुरंत बाद जाजरू रेलवे अंडरपास से पंप लगाकर पानी की निकासी करा देंगे। ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।