Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में मजाक बना खूनी जंग का कारण, चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 12:15 PM (IST)

    फरीदाबाद के अरुआ गांव में एक मामूली मजाक दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल हुआ। ...और पढ़ें

    फरीदाबाद के अरुआ गांव में एक मामूली मजाक दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया। जागरण

    फरीदाबाद के अरुआ गांव में एक मामूली मजाक दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया। जागरण

    HighLights

    1. फरीदाबाद के अरुआ गांव में मामूली मजाक से शुरू हुआ विवाद।

    2. दो चचेरे भाइयों के परिवारों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई।

    3. झगड़े में दोनों पक्षों के कुल छह लोग गंभीर घायल हुए।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। छांयसा थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में एक मामूली मजाक ने एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्ष आपस में चाचा-ताऊ के बच्चे हैं। लाठी-डंडे और लोहे की राड लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह सोमवार को गांव की गली में परिवार के लोग बैठे थे। इसी दौरान 20 वर्षीय शिवा ने अपने ताऊ के बेटे परवीन की पत्नी को लेकर मजाक कर दिया। परवीन ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया।

    देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद गाली-गलौज से हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट के दौरान परिवार का ही सदस्य सतीश बीच-बचाव करने पहुंचा। उसका आरोप है कि झगड़ा छुड़ाने के दौरान किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उस समय परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

    अगले दिन मंगलवार सुबह विवाद फिर भड़क गया। सतीश के अनुसार वह दूसरे पक्ष से झगड़े का कारण पूछने गया था। इसी दौरान दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि शिवा, विक्की और उनके पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर बाहर आ गए और हमला कर दिया।

    खबरें और भी

    इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। कई लोगों ने लोहे की राड से भी एक-दूसरे पर वार किए। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भी दोनों पक्ष सड़क पर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में एक पक्ष के परवीन, कुमरपाल और कृष्ण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के शिवा, उसका भाई विक्की और उनके पिता को भी चोटें आई हैं।

    सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: अतिक्रमण का मकड़जाल... फरीदाबाद में नालों पर कब्जे ने रोकी सफाई, नाले में गिरे ट्रैक्टर और अर्थमूवर