Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में शराब पार्टी के बाद युवक की डंडों से पीटकर हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Wed, 27 May 2026 02:48 AM (IST)

    फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में शराब पार्टी के बाद 32 वर्षीय बलराम की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपितों हिमांशु, विव ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में शराब पार्टी के बाद युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    फरीदाबाद में शराब पार्टी के बाद युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

    HighLights

    1. फरीदाबाद में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या।

    2. सेक्टर-21सी में डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या।

    3. पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-21सी में पुलिस आयुक्त कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर शराब पार्टी के बाद युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपराध शाखा एनआइटी की टीम ने मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम बलराम उम्र 32 साल थी। वह मेवला महाराजपुर गांव का रहने वाला था और परचून की दुकान करता था।

    वहीं आरोपितों की पहचान सेक्टर-46 निवासी हिमांशु, विवेक और अभय के रूप में हुई है। 25 मई की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-21सी मार्केट रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है।

    दिन में यातायात संचालन के लिए एक-दो पुलिसकर्मी तैनात

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां घटना हुई, वहां पास में पुलिस बूथ है लेकिन रात को कोई पुलिसकर्मी नहीं रहता। दिन में यातायात संचालन के लिए एक-दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।

    मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस चौकी अनखीर की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर में उसकी पहचान हुई। उसके पिता और भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपितों ने बलराम के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर सेक्टर-21सी मार्केट रोड पर लेकर पहुंचे। वहां किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

    अभय ने बलराम के सिर पर डंडों से हमला कर दिया

    आरोप है कि इसी दौरान हिमांशु, विवेक और अभय ने बलराम के सिर पर डंडों से हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में मृतक के चाचा बिरजू उर्फ बीर सिंह की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच अपराध शाखा एनआइटी को सौंपी गई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल डंडों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में वीएनएस थेरेपी से मिर्गी पीड़ित बच्ची को मिली नई जिंदगी, एक बच्चे का हुआ सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट