Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में SBI के बाद PNB के लॉकर से चोरी, 1.40 करोड़ के गहने गायब; 20 वर्ष पुराने कस्टमर ने कराई FIR

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 07:30 PM (IST)

    फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से एक लोहा व्यापारी के 1.40 करोड़ रुपये के 950 ग्राम सोने के आभूषण गायब हो गए हैं। व्यापारी ने पु ...और पढ़ें

    एसबीआई की शाखा में लाॅकर विवाद के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से भी गहने गायब होने का आरोप लगा है।

    एसबीआई की शाखा में लाॅकर विवाद के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से भी गहने गायब होने का आरोप लगा है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित बैंकों के लाॅकरों को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है। एसबीआई की शाखा में लाॅकर विवाद के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से भी गहने गायब होने का आरोप लगा है। सेक्टर-16 निवासी लोहा व्यापारी ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है।

    950 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे लाॅकर में

    शिकायत के अनुसार, लोहा व्यापारी का लाॅकर सेक्टर-15 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब 20 साल से है। उन्होंने नौ मई 2025 को अपनी पत्नी और पुत्रवधू के करीब 950 ग्राम सोने के आभूषण लाॅकर में रखे थे। इन गहनों की अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई गई है। व्यापारी का कहना है कि 27 फरवरी को जब वे लाकर से गहने निकालने पहुंचे तो लाकर खाली मिला।

    कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला

    उन्होंने बताया कि लाॅकर की मूल चाबी उनके पास ही सुरक्षित है और उन्होंने किसी को भी लाॅकर खोलने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद आभूषण गायब होना गंभीर लापरवाही या साजिश की ओर इशारा करता है। पीड़ित के अनुसार बैंक अधिकारियों को तत्काल शिकायत दी गई, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग करते हुए औपचारिक शिकायत दी है।

    PNB-locker-chori

    बैंक लाॅकरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

    इससे पहले सेक्टर-15ए निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट डीसी गर्ग ने भी एसबीआई की सेक्टर-15 शाखा में अपने लाकर को बिना जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को अलाट करने का आरोप लगाया था। उनके अनुसार लाॅकर में करीब दो करोड़ रुपये के गहने रखे थे। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने बैंक लाॅकरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर गहने कैसे गायब हुए और जिम्मेदारी किसकी तय होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: भतीजी के झूठे आरोपों से परेशान चाचा ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई आपबीती

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दुकान पर CM फ्लाइंग स्क्वॉड का छापा, ‘1 पर 1 फ्री’ बिक रहा था एक्सपायरी सामान

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार; किसानों से मांगे आवेदन