फरीदाबाद पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, वीकेंड अभियान में गिरफ्तार किए गए 166 बदमाश
फरीदाबाद पुलिस ने अपने चौथे वीकेंड अभियान में 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 72 उद्घोषित अपराधी और जमानत पर फरार आरोपी शामिल हैं। इस दौरान 39 ग ...और पढ़ें
-1785748432259_m.webp)
फरीदाबाद में 166 अपराधी गिरफ्तार किए गए। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
पुलिस ने चौथे वीकेंड अभियान में 166 आरोपी पकड़े।
72 उद्घोषित अपराधी और जमानत पर फरार आरोपी गिरफ्तार।
39 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल ढूंढकर परिजनों से मिलाया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह विशेष वीकेंड अभियान चलाया जा रहा है। चौथे वीकेंड अभियान के दौरान जिले भर में पुलिस ने 166 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 72 उद्घोषित अपराधियों (पीओ) एवं जमानत पर फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि 39 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया।
विशेष टीमों द्वारा अभियान चलाया गया
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों, अपराध शाखाओं, पीओ स्टाफ और अन्य विशेष टीमों द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना, उद्घोषित अपराधियों एवं जमानत पर फरार आरोपितों को पकड़ना, अवैध हथियार, नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
1010 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका
इस दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी, गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और खुफिया सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक चार अभियान में पुलिस द्वारा 1010 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 550 से अधिक उद्घोषित अपराधियों एवं जमानत तर्क आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त 150 से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया है।
यह भी पढ़ें- 32 सेकंड में चाकू से 34 वार... फरीदाबाद में शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या; नकाबपोश बदमाश फरार
अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी थाना प्रभारियों एवं विशेष इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0172-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दें। - सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त