फरीदाबाद में 62.5 मिमी बारिश ने रोकी रफ्तार, दिल्ली-आगरा हाईवे पर लगा लंबा जाम
फरीदाबाद में शुक्रवार को नौ घंटे में 62.5 एमएम बारिश हुई, जिससे विभागीय बदइंतजामी के कारण जलभराव हो गया। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग ...और पढ़ें

नीलम रेलवे पुल की एक लेन पर दिखाई दे रही है वाहनों की लंबी लाइन। दूसरी लेन में जलभराव से गुजरते हुए वाहन चालक। जागरण
HighLights
फरीदाबाद में नौ घंटे में 62.5 एमएम वर्षा दर्ज हुई।
विभागीय बदइंतजामी से जलभराव, दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम।
10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटा लगा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शुक्रवार सुबह शुरू हुई वर्षा शाम तक होती रही। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 62.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान विभागीय बदइंतजामी का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा।
पानी निकासी न होने की वजह से हुए जलभराव से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़े। 10 मिनट की दूरी को तय करने में लोगों को एक घंटे लग गए।
हाईवे पर कई जगह दो फीट तक पानी भर गया। कहीं-कहीं तो सड़क ने तालाब जैसी शक्ल ले ली। हालात ऐसे बने कि जलभराव के कारण सुबह से देर शाम तक हजारों वाहन जाम में ही फंसे रहे। सेक्टर से लेकर कालोनियों में भी खूब जलभराव दिखाई दिया।
