Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में गड्ढे की खोदाई करते वक्त मिट्टी ढहने से दो श्रमिक दबे, अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत

    By Harender NagarEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:59 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से एक अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। ठेकेदार मौके से फरार हो गया और पु ...और पढ़ें

    गड्ढे में मिट्टी ढहने से दबे आपरेटर व उसके भाई को बचाने के लिए आते समय पलटी अर्थमूवर। जागरण

    गड्ढे में मिट्टी ढहने से दबे आपरेटर व उसके भाई को बचाने के लिए आते समय पलटी अर्थमूवर। जागरण

    HighLights

    1. फरीदाबाद में सीवर लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा।

    2. अर्थमूवर ऑपरेटर जहीर की मिट्टी में दबकर दुखद मौत।

    3. घायल भाई मुबारिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इलाज जारी।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बड़खल मोड़ के पास हाईवे किनारे चल रहे सीवर लाइन निर्माण के लिए खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दबकर अर्थमूवर आपरेटर की मौत हो गई। साथ काम कर रहा उसका भाई भी दब गया, मगर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    ठेकेदार माैके से फरार हो गया है। इस दौरान दोनों को बचाने के लिए आ रही अर्थमूवर भी पलट गई। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि सीवर लाइन किस विभाग द्वारा डलवाई जा रही है।

    तार काटने गड्ढे में उतरे थे दोनों

    मृतक की पहचान हथीन के नांगल गांव निवासी 28 वर्षीय जहीर के रूप में हुई है, जबकि उसका बड़ा भाई मुबारिक इस हादसे में घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहीर और मुबारिक अर्थमूवर से हाईवे किनारे सीवर लाइन निर्माण के लिए खोदाई कर रहे थे।

    करीब 15 फुट खोदाई करने के बाद नीचे कोई तार आ गई। दोनों औजार लेकर उस तार को काटने गड्ढे में उतर गए। इसी दौरान बड़ी मात्रा में मिट्टी ढह गई। नीचे जहीर काम कर रहा था, मिट्टी का अधिकतर हिस्सा उसके ऊपर गिर गया।

    मुबारिक थोड़ा ऊपर था, इस कारण वह मिट्टी में पूरा नहीं दबा। उसने शोर मचाया तो आस-पास काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने दूसरी साइट पर काम कर रहे अर्थमूवर आपरेटर को काल की।

    नहीं मिली कोई शिकायत

    वह तेज रफ्तार में अर्थमूवर लेकर दौड़ा, इसी दौरान आगे मोटरसाइकिल चालक आने से अर्थमूवर पलट गई। उसका आपरेटर बाल बाल बच गया। बाद में जहीर और मुबारिक की अर्थमूवर से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया।

    खबरें और भी

    डाक्टरों ने जहीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुबारिक का इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी लोकेश का कहना है कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि सीवर लाइन का काम किस विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया अभी हादसे को लेकर किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें- कैथल सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

    यह भी पढ़ें- अंबाला में बीच-बचाव करने आए युवक की मौत, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या का केस