Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आपके हस्‍बैंड आए हैं बाहर...', फरीदाबाद में पति का नाम लेकर शिक्षिका को बुलाया और कर दिया कत्‍ल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:03 AM (IST)

    फरीदाबाद के सिकरौना गांव के एक स्कूल में एकतरफा प्यार में एक महिला शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी अमित ने 32 सेकंड में 34 वार किए और उसे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. महिला के ससुराल वालों ने नहीं कराया था मामला दर्ज, दो बार कर लिया समझौता

    2. सिकरौना गांव के सरस्वती स्कूल में सालभर से पढ़ा रही थी महिला शिक्षक संध्या

    3. आरोपित को किया पुलिस ने गिरफ्तार, एक तरफा प्यार के चक्कर में दिया घटना को अंजाम

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर 32 सेकंड में चाकू से ताबड़तोड़ 34 वार कर शिक्षिका की हत्या कर दी। इस बीच उन्हें बचाने पहुंचे स्कूल के चेयरमैन भी घायल हो गए।

    यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शिक्षिका के पति की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोट गांव रोड से गिरफ्तार कर लिया।

    NCR News - 2026-08-04T084830.805

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। 

    संध्या ने 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह

    डबुआ कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय शिक्षिका संध्या ने 10 साल पहले फिरोजपुरकलां के विक्की से प्रेम विवाह किया था। उनका नौ साल का बेटा और सात साल की बेटी है। संध्या कोट गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थीं।

    दो साल से संध्या को परेशान कर रहा था अमित

    उस स्कूल में उसी गांव के 21 वर्षीय अमित का आना-जाना था और वह संध्या को परेशान करता था। संध्या के पति ने अमित को समझाया था और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन अमित के माफी मांगने पर समझौता हो गया था। हालांकि, अमित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

    उसने फिरोजपुरकलां गांव पहुंचकर विक्की से मारपीट की और संध्या को साथ ले जाने की धमकी दी थी। हालांकि, अमित पर कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई। स्वजन के मुताबिक, अमित दो साल से संध्या को परेशान कर रहा था और दो बार समझौता हुआ था।

    खबरें और भी

    परेशान होकर संध्या ने छोड़ दी थी नौकरी

    अमित से परेशान होकर ही संध्या ने नौकरी छोड़ दी और एक साल से सिकरौना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने लगी थीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमित चेहरा ढंककर स्कूल पहुंचा और खुद को संध्या का पति विक्की बताया तो महिला सहायक ने संध्या को बुला लिया।

    अमित 1:42 मिनट तक स्कूल परिसर में गेट के पास टहलता रहा और संध्या के आते ही अगले 32 सेकंड में उस पर निर्ममता से 34 वार किए। संध्या के चिल्लाने पर चेयरमैन डॉ. तेजपाल शर्मा पहुंचे तो अमित ने चाकू मारकर उन्हें भी घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। संध्या को अल-फलाह अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

    2 महीने से बना रहा था मर्डर का प्लान

    उधर, सेक्टर-58 थाना प्रभारी केवल कुमार ने बताया कि शिक्षिका ने अमित को केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे अमित रंजिश रखता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमित ने कथित तौर पर करीब दो महीने पहले चाकू खरीदा था और शक है कि वह तभी से हत्या की योजना बना रहा था।

    यह भी पढ़ें- 32 सेकंड में चाकू से 34 वार... फरीदाबाद में शिक्षिका पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या; नकाबपोश बदमाश फरार