फरीदाबाद में 15 दिन तक 50,000 राहगीरों की आफत, बाटा पुल का एक हिस्सा बंद करने से लगा लंबा जाम
फरीदाबाद में बाटा पुल की एक साइड नई सड़क निर्माण के लिए बंद होने से पहले कार्यदिवस पर भारी जाम लग गया। इससे नीलम पुल और ओल्ड अंडरपास पर दबाव बढ़ गया, ...और पढ़ें

बाटा पुल का एक साइट बंद होने से लगा लंबा जाम। फोटो: जागरण
HighLights
बाटा पुल की एक साइड निर्माण हेतु बंद
नीलम पुल और ओल्ड अंडरपास पर बढ़ा दबाव
फरीदाबाद में 50 हजार लोग प्रतिदिन प्रभावित
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बाटा पुल का एक साइड बंद होने से पहले कार्यदिवस पर लोग जाम से जूझते हुए नजर आए। बाटा पुल पर एक साइड को नई सड़क बनाने के लिए बंद कर दिया गया है।
इस पुल से तीन विधासनभा क्षेत्र में रहने वाले प्रतिदिन 50 हजार लोग गुजरते हैं। पुल की एक साइड बंद होने से नीलम पुल और ओल्ड अंडरपास पर दबाव बढ़ गया है। एनआईटी के लोग नेशनल हाइवे पर जाने के लिए इन्हीं रास्तों का प्रयोग करते हैं।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार तारकोल की परत बिछाने में 15 दिन का समय लगेगा। सोमवार को सुबह से ही नीलम पुल पर वाहन रेंगकर चलते हुए नजर आए।
इसके साथ ही नीलम और बीके चौक पर भी जमा लगा रहा। लोगों को जाम से निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के 24 गांवों से वसूला गया संपत्ति कर वापस करने की तैयारी में निगम, मांगी रिपोर्ट