Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो में फंसे 100 से ज्यादा परिवार, दो किलोमीटर की रोड ब्लॉक

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद के एनआईटी वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो से 100 से अधिक परिवार एक महीने से परेशान हैं, जिससे दो किलोमीटर की कुमाऊ मंदिर रोड गंदे पानी से अवरुद्ध हो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एनआईटी वार्ड-6 में 100 से अधिक परिवार सीवर ओवरफ्लो से परेशान।

    2. कुमाऊ मंदिर रोड एक महीने से गंदे पानी से पूरी तरह ब्लॉक।

    3. निगम ने सक्शन टैंकर से अस्थायी सफाई का दिया आश्वासन।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी स्थित वार्ड-6 में 100 से अधिक परिवार सीवर ओवरफ्लो में फंस गए है। दो किलोमीटर की कुमाऊ मंदिर रोड को गंदे पानी ने पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है।

    लोगों का कहना है कि उनके बच्चों को स्कूल भी इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। पिछले एक माह से यह सड़क गंदे पानी से भरी हुई है। सड़क पर डाली गई सीवर लाइन पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी है। स्थानीय निवासी रामसिंह बताते हैं वार्ड-छह में सीवर सफाई को लेकर 22 लाख रुपये का काम कराया गया है।

    ऐसा पार्षद गायत्री देवी लोगों के सामने दावा करती है, लेकिन 22 लाख रुपये से किस तरह जमीनी स्तर पर सफाई हुई है। इसकी गवाही यह सड़क दे रही है। लोगों का कहना है कि वह स्थानीय पार्षद समेत निगम अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

    कार्यकारी अभियंता सतपाल बताते हैं कि सीवर सफाई को लेकर टेंडर लगाया गया था, लेकिन कोई एजेंसी काम करने को आगे नहीं है। अब लोगों को फौरी तौर पर राहत देने के लिए सेक्शन टैंकर से सफाई करवाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: 50 लाख की लागत से बनेगी नई सीवर, एक हजार परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में गड्ढे की खोदाई करते वक्त मिट्टी ढहने से दो श्रमिक दबे, अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत