फरीदाबाद में मेट्रो स्टेशन के पास ट्रक में घुसी स्कूटी, एक युवक की मौत; ड्राइवर फरार
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर ट्रक से स्कूटी टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि समय ...और पढ़ें
-1785151051339_m.webp)
युवक का फाइल फोटो। जागरण
HighLights
नेशनल हाईवे पर ट्रक से स्कूटी की टक्कर।
स्कूटी चालक युवक सिद्धार्थ की मौके पर मौत।
परिजनों ने एंबुलेंस न मिलने पर सवाल उठाए।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक के अचानक से ब्रेक मारने पर उसके पीछे आ रही स्कूटी घुस गई। जिसमें स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। स्कूटी के पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक युवक की मां का आरोप है कि उनके बेटे को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक दिल्ली की विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला है।
विश्वकर्मा कॉलोनी की रहने वाली रजनी ने बताया कि उनके पति दिव्यांग है। करीब 15 साल पहले उनको लकवा मार गया था। उनके घर में बेटा सिद्धार्थ की इकलौता सहारा था। वह म्यूजिक कंपोजिशन करने का काम करता था।
ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार
सिद्धार्थ अपने दोस्त साहिल के साथ रविवार को आधी रात के बाद फरीदाबाद किसी काम से आया था। काम करके वापस लौटते समय सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रक उनके आगे चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे आ रहे सिद्धार्थ पर एकदम से ब्रेक नहीं लगी और स्कूटी ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस की गाड़ी से शव को मोर्चरी पहुंचाया
वहीं, आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने साहिल और सिद्धार्थ के पास से मिले मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को फोन किया। रजनी के अनुसार, जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके बेटे का शव पड़ा हुआ था। पुलिस की डायल 112 गाड़ी से बेटे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
खबरें और भी
रजनी के अनुसार, उनको घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की थी। अगर एंबुलेंस समय पर मिल जाती तो शायद सिद्धार्थ की जान बचाई जा सकती थी।
वहीं, पुलिस ने कहा कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। पुलिस सड़क दुघर्टना के पांच मिनट के भीतर ही पहुंच गई थी। डायल 112 गाड़ी से ही बीके अस्पताल के शवगृह तक लाया गया।
यह भी पढ़ें- लालकुआं के स्टोन क्रशर में दर्दनाक हादसा: रेत में जिंदा दबा हेल्पर, घंटों बाद मिली लाश
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।