फरीदाबाद के युवाओं से वर्चुअली संवाद करेंगे पीएम मोदी, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चुने गए 3 युवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चयनित युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे, जिसमें फरीदाबाद के तीन युवा भी शाम ...और पढ़ें

युवाओं के साथ संवाद करेंगे पीएम मोदी। फोटो: आकाईव
HighLights
पीएम मोदी 26 जुलाई को युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत तीन युवा चयनित
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देना
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम के लिए जिले के तीन युवाओं का भी चयन हुआ है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
प्रतियोगिता के आधार पर चयन
माई युवा भारत की सीईओ डाॅ. पल्लवी जैन ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि इन युवाओं का चयन ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में मेरिट के आधार पर किया गया है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामरिक महत्व से अवगत कराना तथा उनमें राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।
संवाद की तैयारी करने का निर्देश
वीडियो काॅन्फ्रेंस के बाद जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय सेक्टर-12 में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्चुअल संवाद के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा में वहां के लोगों की भूमिका से जोड़ने की अहम पहल है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में बनेगी ई-लाइब्रेरी, ₹5 करोड़ की लागत से छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं